अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो हम आपको टॉप पांच नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप तुरंत आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां विभिन्न क्षेत्रों की हैं। आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से केवल आज ही यानि 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकेंगे। तो बिना देरी किए तुरंत ही अप्लाई करें। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये नौकरियां और कैसे करना है आवेदन...
Sarkari Naukri: ये हैं टॉप 5 नौकरियां, जहां केवल आज ही कर सकेंगे आवेदन, मिलेगी अच्छी सैलरी भी
#पहली नौकरी: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) में मैनेजमेंट ट्रेनी और असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार केवल आज यानि 31 दिसंबर, 2020 तक ही आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन भी केवल मेरिट के आधार पर होगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना। इतना ही नहीं, 14 लाख तक सैलरी पैकेज भी निर्धारित किया गया है। तो फिर देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
#दूसरी नौकरी: भारतीय नौसेना से जुड़ने का यह शानदार और आखिरी मौका है। बता दें कि एजुकेशन, तकनीकी और एक्जीक्यूटिव शाखाओं के लिए भारतीय नौसेना अकादमी (INA) एझीमाला, केरल ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) ऑफिसर के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया था। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल 31 दिसंबर, 2020 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें और नीचे दिए लिंक से तुरंत आवेदन करें।
Apply Online
#तीसरी नौकरी: Cochin Shipyard में ऑफिसर के कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस नौकरी के लिए 60,000 तक पदानुसार सैलरी भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन केवल एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
Apply Online
नोटिफिकेशन
#चौथी नौकरी: देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल (BHEL) ने यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानि 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा।
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online