फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021 : ITI पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, यहां 547 पदों पर हो रही भर्ती

Wed, 03 Feb 2021 12:01 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Wed, 03 Feb 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 PSSSB Recruitment 2021 ITI pass bharti for 547 posts all details here
Sarkari Naukri 2021 Jobs for ITI pass : आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ITI करने के बाद भी अगर आप बेरोजगार हैं या अपनी कंपनी या जॉब बदलकर सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। 

Sarkari Naukri 2021 PSSSB Recruitment 2021 ITI pass bharti for 547 posts all details here
industrial training institute - फोटो : Demo Pic

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले sssb.punjab.gov.in पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है।

Sarkari Naukri 2021 PSSSB Recruitment 2021 ITI pass bharti for 547 posts all details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पंजाब सब ओर्डिनेट सिलेक्शन बोर्ड  द्वारा 547 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें से 529 पद सिविल के लिए, 13 मैकेनिकल के लिए और 05 पद आर्किटेक्चर ब्रांच से डिप्लोमा धारकों के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं और यहां क्लिक कर सीधे अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 PSSSB Recruitment 2021 ITI pass bharti for 547 posts all details here
jobs

ये शैक्षिक योग्यता जरूरी

  • सिविल : उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से सिविल में ड्राफ्ट्समैन 02 वर्ष का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • मैकेनिकल : उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से मैकेनिकल में ड्राफ्ट्समैन 02 साल का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आर्किटेक्चर : उम्मीदवारों के पास राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed