संयुक्त भर्ती बोर्ड द्वारा 2500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती मल्टी टास्किंग के इन पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी डायरेक्ट्रेट ऑफ एम्प्लॉयमेंट सर्विसेज एंड मैनपॉवर प्लानिंग (डीईएसएमपी), त्रिपुरा राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी, 2021 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 12 मार्च, 2021 कर दिया गया है।
Govt Jobs : 5वीं और 8वीं पास के लिए 2500 नौकरियां पाने का सुनहरा मौका, मिलेगी शानदार सैलरी
पदों का विवरण
- पदनाम - मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस), ग्रुप डी
- कुल पद - 2500
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 28 दिसंबर, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 12 मार्च, 2021
आवेदन शुल्क
अन्य जानकारियां
आयु सीमा - अभ्यर्ती की आयु 18 वर्ष से कम और 41 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु (41 वर्ष) में 5 साल की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से आठवीं कक्षा पास अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पांचवीं पास होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया - जारी अधिसूचना के अनुसार 85 अंकों की लिखित परीक्षा और 15 अंकों का साक्षात्कार होगा। इन दोनों के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
वेतनमान - चयनित अभ्यर्थियों को 1,400/- रुपए के ग्रेड-पे के साथ त्रिपुरा स्टेट पे - मैट्रिक्स 2018 के तहत 13,000 रुपए प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।