फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरी 2021 : भारतीय सामान्य बीमा निगम के विभिन्न पदों पर भर्ती, फौरन करें आवेदन

Sat, 13 Mar 2021 01:03 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 13 Mar 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Sarkari naukri 2021 : GENERAL INSURANCE CORPORATION OF INDIA recruiting sales officer
GIC recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय सामान्य बीमा निगम (बीजीआईसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए अकाउंटेंट, जनरल, बीमा और लीगल के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। 11 मार्च, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्नातक और स्नातकोत्तर इसके लिए बीजीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट www.gicofindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को बीजीआईसी के मुंबई ऑफिस के रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाएगा। अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

Sarkari naukri 2021 : GENERAL INSURANCE CORPORATION OF INDIA recruiting sales officer
GIC recruitment 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
पदों का विवरण-
 
कुल पद फाइनेंस चार्टर्ड अकाउंटेंट जनरल बीमा लीगल
44 15 पद 15 पद  10 पद 4 पद

 
Sarkari naukri 2021 : GENERAL INSURANCE CORPORATION OF INDIA recruiting sales officer
GIC recruitment 2021 - फोटो : istock

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 11 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 29 मार्च, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 29 मार्च, 2021
  • ऑनलाइन परीक्षा की तिथि - 9 मई, 2021 

आवेदन का शुल्क - अभ्यर्थियों को 850 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari naukri 2021 : GENERAL INSURANCE CORPORATION OF INDIA recruiting sales officer
GIC recruitment 2021 - फोटो : Social Media

अन्य जानकारियां 

  • आयु सीमा - 1 फरवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता - फाइनेंस चार्टर्ड अकाउंटेंट, जनरल और बीमा पदों के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है। वहीं लीगल के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास लॉ में स्नातक की डिग्री होना चाहिए। 
  • चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।   
विज्ञापन
Sarkari naukri 2021 : GENERAL INSURANCE CORPORATION OF INDIA recruiting sales officer
GIC recruitment 2021 - फोटो : istock

आधिकारिक वेबसाइट - https://www.gicofindia.com/en/

आधिकारिक अधिसूचना - https://www.gicofindia.com/images/pdf/DETAILED__ADVERTISEMENT_FOR_RECRUITMENT_OF_SCALE_I_OFFICERS_-_2021.pdf

पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE : राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, एनआईटी व फायरमैन के 2523 पदों पर करें आवेदन

यह भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती : संसदीय समिति ने की 12 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति की सिफारिश

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed