फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Teacher Recruitment : Parliamentary committee recommended appointment on more than 12 thousand posts

शिक्षक भर्ती : संसदीय समिति ने की 12 हजार से भी ज्यादा पदों पर नियुक्ति की सिफारिश

Fri, 12 Mar 2021 06:00 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 12 Mar 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Teacher Recruitment : Parliamentary committee recommended appointment on more than 12 thousand posts
Teacher Recruitment Campaign - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस), नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) के 12000 से ज्यादा रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अभियान चलाने की सिफारिश की है। यह सिफारिश शुक्रवार को संसद की एक समिति ने की है। 

विज्ञापन

दरअसल, संसद में इस सप्ताह पेश शिक्षा, बाल, महिला, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में रिक्तियों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सिफारिश की है कि सभी रिक्तियों को भरने के लिए एक विशेष समयबद्ध भर्ती अभियान चलाया जाए। समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि शिक्षकों की रिक्तियों से स्कूलों में शिक्षक विद्यार्थियों के अनुपात पर असर पड़ता है और इससे मौजूदा शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

विज्ञापन

केवीएस के कुल 13949 पद रिक्त

रिपोर्ट में समिति ने बताया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में कुल 13949 पद रिक्त हैं। इसमें से केवल 5991 पद शिक्षकों के हैं। बता दें जारी अधिसूचना के अनुसार 31 दिसंबर 2020 तक अन्य पिछड़ा वर्ग के 1611, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के 587 और दिव्यांग श्रेणी के 165 पद रिक्त थे। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कुल 1348 रिक्तियां थी।  

नवोदय विद्यालय समिति के कुल 3407 पद रिक्त

नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) में शिक्षकों के कुल 3407 पद रिक्त हैं। इसमें से अन्य पिछड़ा वर्ग के 671, अनुसूचित जाति के 414, अनुसूचित जनजाति के 351 और दिव्यांग श्रेणी के 176 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के लिए कुल 1785 रिक्तियां हैं।

विज्ञापन

सीबीएसई, एनसीईआरटी और एनआईओएस के कुल 2744 रिक्तियां

अब बात करें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ताे इसमें कुल 929 रिक्तियां हैं। जबकि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) में शिक्षकों के कुल 1644 पद रिक्त हैं तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) में रिक्त पदों की संख्या 171 है।

यह भी पढ़ें : एआईसीटीई का बड़ा फैसला: इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गणित, भौतिक और रसायन विषय जरूरी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed