SGPGIMS recruitment 2023: संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS) लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (पहले 'सिस्टर ग्रेड- II') के पदों के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर आज यानी पांच जनवरी 2023 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 जनवरी, 2023 तक जारी रहेगी। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य एसजीपीजीआई लखनऊ में खाली 905 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। एससी के 191 पद, एसटी के 19 पद, ओबीसी के पद 243, ईडब्ल्यूएस के 90 पद, अनारक्षित के 362 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। जो अंग्रेजी भाषा में होगी। इस भर्ती के लिए आवेदकों की आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2 of 6
crpf recruitment सीआरपीएफ भर्ती २०२३
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CRPF recruitment 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सीआरपीएफ में कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 रिक्तियां एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) पदों के लिए हैं। जिनके लिए उम्मीदवार आज यानी 04 जनवरी 2023 से आवेदन कर सकते हैं।
3 of 6
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2023: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने 1564 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवारों की आयु एक जुलाई, 2022 को 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4 of 6
CENTRAL RAILWAY RAILWAY RECRUITMENT CELL
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Central Railway Direct Recruitment: रेलवे ने नए साल में युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने 10वीं पास के लिए ढाई हजार पदों पर भर्ती निकली है। इन ढाई हजार नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवारों को न भर्ती परीक्षा देनी होगी और न ही कोई इंटरव्यू। सभी आवेदक उम्मीदवारों में से योग्य अभ्यर्थियों की रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। तो फिर देर किस बात की, पूरी खबर पढ़िए और जल्दी से कर दीजिए आवेदन। दरअसल, सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मध्य रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 2422 रिक्तियों को भरा जाना है।
5 of 6
एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
AAI Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत कुल 364 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के 356 पद, जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) के 04 पद, वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) के 02 पद और मैनेजर के 02 पद हैं।