फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Railway Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए रेलवे में ढाई हजार नौकरियां, न परीक्षा न इंटरव्यू, होगी सीधी भर्ती

Fri, 06 Jan 2023 07:25 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 07:25 PM IST
सार

Sarkari Naukri Railway Recruitment 2023: रेलवे ने 10वीं पास के लिए ढाई हजार पदों पर भर्ती निकली है। इन ढाई हजार नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवारों को न भर्ती परीक्षा देनी होगी और न ही कोई इंटरव्यू। 

विज्ञापन
Central Railway Direct Recruitment 2023 Apply for 2422 Apprentice Jobs at rrccr.com Sarkari Naukri
Central Railway Direct Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Central Railway Direct Recruitment: रेलवे ने नए साल में युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने 10वीं पास के लिए ढाई हजार पदों पर भर्ती निकली है। इन ढाई हजार नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवारों को न भर्ती परीक्षा देनी होगी और न ही कोई इंटरव्यू। सभी आवेदक उम्मीदवारों में से योग्य अभ्यर्थियों की रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। तो फिर देर किस बात की, पूरी खबर पढ़िए और जल्दी से कर दीजिए आवेदन। दरअसल, सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 को शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं। मध्य रेलवे की इस भर्ती के तहत कुल 2422 रिक्तियों को भरा जाना है। 

Central Railway Direct Recruitment 2023 Apply for 2422 Apprentice Jobs at rrccr.com Sarkari Naukri
Sarkari Naukri 2023 Jobs for ITI pass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Central Railway Jobs के लिए पात्रता मानदंड

मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया  rrccr.com पर जारी है। सेंट्रल रेलवे की भर्ती के लिए आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 15 दिसंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक उम्र भी नहीं होनी चाहिए।

Central Railway Direct Recruitment 2023 Apply for 2422 Apprentice Jobs at rrccr.com Sarkari Naukri
Central Railway भर्ती
Central Railway भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सेंट्रल रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग / स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी प्रोवजिनल सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Central Railway Direct Recruitment 2023 Apply for 2422 Apprentice Jobs at rrccr.com Sarkari Naukri
jobs
Central Railway भर्ती के लिए शुल्क

सेंट्रल रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। 
 

विज्ञापन
Central Railway Direct Recruitment 2023 Apply for 2422 Apprentice Jobs at rrccr.com Sarkari Naukri
Indian Railway - फोटो : Istock
Central Railway भर्ती के लिए चयन का तरीका

सेंट्रल रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयन अधिसूचना के आधार पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की योग्यता सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची, मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50 फीसदी कुल अंक जरूरी) + आईटीआई ट्रेड के रिजल्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है। चयन मैट्रिक और आईटीआई में साधारण औसत अंकों के आधार पर होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed