फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे के 90 हजार पदों के लिए इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, उम्मीदवार ऐसे करें चेक

Sat, 14 Jul 2018 03:19 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
rrb recruitment group c and d admit card release soon

लंबे इंतजार के बाद रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड यानी आरआरबी ने 90 हजार पदों के लिए 11  जुलाई को एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। इसके जरिए अभ्यर्थी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं कि वो परीक्षा देने के लिए योग्य हैं या नहीं। स्टेटस लिंक आ जाने के बाद अब अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि का इंतजार है।

rrb recruitment group c and d admit card release soon

90 हजार पदों के लिए रेलवे को करीब 2.37 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्लीकेशन स्टेटस लिंक जारी होने के बाद करीब डेढ़ लाख उम्मीदवारों के फॉर्म ही योग्य माने गए हैं। वहीं 87 लाख उम्मीदवारों के आवेदन किसी ना किसी वजह के चलते निरस्त कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन स्टेटस आरआरबी की वेबसाइट से 20 जुलाई 2018 तक चेक कर सकते हैं। 

rrb recruitment group c and d admit card release soon

रेलवे भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में हो सकती हैं हालांकि अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के मुतबिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जुलाई के अंतिम हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे। भारतीय रेलवे की वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rrb recruitment group c and d admit card release soon

इस बार रेलवे भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवार 15 भाषाओं में पेपर दे सकेंगे। उम्मीदवार अंग्रेजी के अलावा हिंदी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू और उर्दू भाषा में पेपर दे सकेंगे। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ऐसा उम्मीदवारों की नौकरी में सहूलियत के लिए किया है।

विज्ञापन
rrb recruitment group c and d admit card release soon

उम्मीदवारों की शारीरिक और मानसिक जांच दिसंबर-जनवरी तक पूरा कर ली जाएगी और अगले साल मार्च तक नियुक्ति कर दी जाएगी। वहीं इन भर्तियों के लिए परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर 2018 में कराई जाएगी। इसकी सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वालिफाई करने वाले पीईटी देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed