पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) द्वारा सहायक अभियंता (AE / OT) के पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार PSPCL की आधिकारक वेबसाइट या आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर, 2019 है। इस नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 39 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 30 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 अक्तूबर 2019
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 24 अक्तूबर 2019
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फुल टाइम रेगुलर B.E./ B.Tech / B.Sc होना जरूरी है। साथ ही 60 फीसदी अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पात्रता मांगी गई है। अन्य डिग्री / डिप्लोमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों के नाम : पदों की संख्या
सहायक अभियंता (AE / OT) 100
सहायक प्रबंधक (एएम / आईटी) 11
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2019 (रात 11:59) तक पूरा करें।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दे रहा है बेहतरीन सैलरी, जल्द करें आवेदन
ये भी पढ़ें : ट्रेनी के पदों पर हो रही हैं भर्तियां, यहां नौकरी पाने के लिए आज ही करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।