फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीधी भर्ती : इस विश्वविद्यालय के शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के पदों पर होंगी भर्तियां

Fri, 09 Apr 2021 03:15 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 09 Apr 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
National Sanskrit University Recruitment 2021: NSU invited application from candidates for various Teaching and Non-teaching positions  to be filled by direct recruitment
एनएसयू भर्ती 2021 - फोटो : एनएसयू की आधिकारिक वेबसाइट

राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (एनएसयू) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://nsktu.ac.in/ पर जाकर निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति एनएसयू तिरुपति के विभिन्न पदों पर की जाएगी। ध्यान रहे आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है यानी अब केवल एक सप्ताह से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि जानने के लिए अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।

National Sanskrit University Recruitment 2021: NSU invited application from candidates for various Teaching and Non-teaching positions  to be filled by direct recruitment
एनएसयू भर्ती 2021

शैक्षणिक योग्यता -

  • निजी सचिव : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर का ज्ञान और न्यूनतम 3 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अंग्रेजी और हिंदी स्टेनोग्राफी की गति क्रमश: 120 डब्ल्यूपीएम (वर्ड पर मिनट) और 100 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए। वहीं अंग्रेजी प्रकार की गति 35 डब्ल्यूपीएम और हिंदी की 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
  • एलडीसी : स्नातक की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की अंग्रेजी और हिंदी टाइप करने की गति क्रमश: 35 डब्ल्यूपीएम और 30 डब्ल्यूपीएम होनी चाहिए।
  • संकाय पद : पीएचडी के साथ अच्छा एकेडमिक रिकॉर्ड रखने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास करना अनिवार्य है।
National Sanskrit University Recruitment 2021: NSU invited application from candidates for various Teaching and Non-teaching positions  to be filled by direct recruitment
एनएसयू भर्ती 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 15

  • क्लर्क - 03 पद
  • लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) - 03 पद
  • प्राइवेट सेक्रेटरी - 02 पद
  • निजी सचिव - 02 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (योग) - 01 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर (अद्वैत वेदांत) - 01 पद
  • सहायक प्रोफेसर (अद्वैत वेदांता) - 01 पद
  • सहायक प्रोफेसर (साहित्य) - 01 पद 
  • सहायक प्रोफेसर (संस्कृत शिक्षा) - 01 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
National Sanskrit University Recruitment 2021: NSU invited application from candidates for various Teaching and Non-teaching positions  to be filled by direct recruitment
एनएसयू भर्ती 2021 - फोटो : amar ujala

आवेदन शुल्क - अभ्यर्थियों को 800 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं एससी, एसटी व महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं ली जाएगी। 

आधिकारिक वेबसाइट - http://nsktu.ac.in/

आधिकारिक अधिसूचना - http://nsktu.ac.in/wp-content/uploads/2021/03/15-3-2021-prospectus-for-teaching.pdf

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed