फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस कंपनी में हर कोई करना चाहता है नौकरी, यहां खुद तय कर सकते हैं अपनी सैलरी

Wed, 18 Sep 2019 01:39 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 18 Sep 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
know this company where you can decide your salary employee has raised six lakh rupees
ऑफिस में अगर सैलरी मनचाही मिल जाए तो काम में भी मन लगा रहता है। अच्छे कर्मचारी जल्दी नौकरी छोड़ कर न जाए इसके लिए विदेशों में कंपनियां तरह-तरह के तरीके ईजाद कर रही है। ब्रिटेन और यूरोप की कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को अपनी सैलरी खुद ही तय करने दे रही है।
know this company where you can decide your salary employee has raised six lakh rupees
वही, कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को खुश रखने के लिए उन्हें फ्री सिनेमा टिकट, जिम के पास जैसी तमाम सुविधाएं देती है। एक रिसर्च के मुताबिक 84% युवा अपने शुरुआती दो साल में ही नौकरी बदल लेते हैं। इसे रोकने के लिए कंपनियां अपनी सैलरी खुद तय करने का सुझाव लेकर आई हैं। 
know this company where you can decide your salary employee has raised six lakh rupees
ब्रिटेन की ग्रान्टट्री कंपनी में 45 कर्मचारी हैं। इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों से अपना पूरा बजट शेयर किया है। जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने अपने काम का मूल्यांकन कर खुद ही कर अपनी सैलरी तय की।

ब्रिटेन के ह्यूमन रिसोर्स प्रोफेशनल्स ऑर्गनाइजेशन ने कहा कि इससे सैलरी में पारदर्शिता आएगी। लेकिन उन्होंने बताया कि इसे काफी सावधानी के साथ लागू करना होगा। अगर इसको सही प्रकार से लागू नहीं किया गया तो इसका प्रभाव उल्टा भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know this company where you can decide your salary employee has raised six lakh rupees
ब्रिटेन के पॉड ग्रुप ने कहा कि कभी-कभी कर्मचारी मार्केट रेट से ज्यादा पैसा मांग लेते हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वे लालची हैं। बल्कि यह उनकी समझ की कमी की वजह से हैं। एक बार एक जूनियर कर्मचारी ने सैलरी में 50% की वृद्दि मांग की। 
विज्ञापन
know this company where you can decide your salary employee has raised six lakh rupees
तब साथ काम करने वाले लोगों ने उसे समझाया कि तुम इतनी सैलरी अपने काम के हिसाब से सही साबित नहीं कर पाओगे। लिहाजा इसके चलते भविष्य में तुम्हें अपनी नौकरी से हाथ थोना पड़ सकता है। स्मार्केट कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर टॉम हार्डमैन ने बताया कि फिलहाल सैलरी का खुद निर्णय करने वाली नीति ज्यादातर टेक कंपनियों में है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed