अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कर्नाटक बैंक में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 10 जुलाई 2019 से शुरू हो गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार Karnataka Bank द्वारा जारी विज्ञप्ति को देख सकते हैं या इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
बैंक में चाहते हैं नौकरी, 35 हजार से ज्यादा सैलरी के लिए आज ही करें आवेदन
महत्त्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 10 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 20 जुलाई, 2019
आयु सीमा : (01.07.2019 को)
इन पदों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
न्यूनतम 60% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क :
एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये
अन्य सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये
पदों का विवरण :
पदों का नाम : क्लर्क
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को 20 जुलाई, 2019 तक पूरा करें।