उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) ने डीएलएड (BTC) कोर्स 2019 की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया भी चल रही है। आज, 11 जुलाई 2019 को आपके पास इन पदों के लिए आवेदन करने का अंतिम मौका है। इसके लिए आप पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में जारी की गई अधिसूचना पढ़ें। आप इस खबर में आगे दी गई लिंक से भी अधिसूचना पढ़ सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे पढ़ें...
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड में निकली भर्ती के लिए आखिरी मौका, शाम तक ही कर सकते हैं आवेदन
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करने की प्रारंभ तिथि : 27 जून, 2019
ऑनलाइन रजिस्ट्रशन करने की अंतिम तिथि : 11 जुलाई, 2019
आवेदन शुल्क जाम करने की अंतिम तिथि : 12 जुलाई, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि : 13 जुलाई, 2019
प्रशिक्षण प्रारंभ होने की तिथि : 06 अगस्त, 2019
पदों का विवरण :
पद का नाम :
डीएलएड (BTC) कोर्स 2019
शैक्षिक योग्यता :
शैक्षिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिया गया नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा : (01 जुलाई, 2019)
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तक पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
सामान्य / अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 500 रुपये
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के लिए 300 रुपये
दिव्यांग श्रेणी के लिए 100 रुपये
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से आज यानी 11 जुलाई, 2019 की शाम से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।