फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8वीं पास के लिए Police में 13 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी, 15000 सैलरी

Thu, 31 May 2018 02:47 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 31 May 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
job for 8th passed in rajasthan police salary more than 15000

8वीं पास के लिए Police में नौकरी का बड़ा मौका है। राजस्थान पुलिस ने 13142 कांस्टेबल पदों की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यदि आप राजस्थान पुलिस के साथ करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 31 मई 2018 से लेकर 14 जून 2018 तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 



पदों की संख्या: 13142

job for 8th passed in rajasthan police salary more than 15000

पदों का विवरणः कांस्टेबल

कांस्टेबल जीडी (जनरल ड्यूटी)-11971 पद
कांस्टेबल चालक- 774 पद
कांस्टेबल बैंड- 144 पद
कांस्टेबल हॉर्स राइडर- 34 पद
कांस्टेबल ऑपरेटर- 202 पद
कांस्टेबल डॉग स्क्वाड- 17 पद

योग्यता: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त संस्थान से 8वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवार योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट जाकर ले सकते हैं।

job for 8th passed in rajasthan police salary more than 15000

आयु सीमा: पदों पर आवेदन करने के लिए आयुसीमा 
कांस्टेबल ड्राइवर- पुरुषों के लिए 18 से 26 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 31 वर्ष।
अन्य सभी पद- पुरुषों के लिए 18 से 23 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 28 वर्ष।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: उम्मीदवार 31 मई 2018 से लेकर 14 जून 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रियाः उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण पर आधारित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
job for 8th passed in rajasthan police salary more than 15000

सैलरीः उम्मीदवारों को 14600 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्कः सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों को 400 रुपये और राजस्थान के एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये नेट बैंकिंग / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड या ई-कियोस्क या सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन: उम्मीदवार 31 मई 2018 से लेकर 14 जून 2018 तक वेबसाइट http://police.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed