फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

JMI Jobs: जामिया में निकली गेस्ट फैकल्टी की ढेरों नौकरियां, एमई-एमटेक और बीटेक वाले भी कर सकते हैं आवेदन

Wed, 09 Jul 2025 12:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Jul 2025 12:46 PM IST
सार

JMI Recruitment 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया ने गेस्ट फैकल्टी के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में बी.टेक, एम.ई. और एम.टेक जैसे तकनीकी डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं 

विज्ञापन
JMI Invites Applications for Guest Faculty Posts; Engineering and PG Degree Holders Can Apply
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)

JMI Vacancy 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने 300 से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए JMI की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर ऑफलाइन माध्यम से 14 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 


 
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 306 पदों को भरना है, जिसमें सहायक प्रोफेसर के 86 पद और अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के 220 पद शामिल हैं।  

JMI Invites Applications for Guest Faculty Posts; Engineering and PG Degree Holders Can Apply
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में उपयुक्त शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास बी.आर्क, बी.एड, बीडीएस, बी.टेक/बीई, एमबीबीएस, डिप्लोमा, बीयूएमएस, बीएफए, बी.डेस जैसी किसी मान्यता प्राप्त डिग्री में योग्यता होनी चाहिए।

JMI Invites Applications for Guest Faculty Posts; Engineering and PG Degree Holders Can Apply
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इसके अलावा, कोई भी मास्टर डिग्री, एमए, एम.आर्क, एम.एड, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, एम.फिल/पीएचडी, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एमएफए, एम.डेस, बीएस, एम.प्लान, बी.वोक जैसी उच्च योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते उनकी डिग्री संबंधित क्षेत्र और पद की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
JMI Invites Applications for Guest Faculty Posts; Engineering and PG Degree Holders Can Apply
वेतन - फोटो : freepik

वेतन और मानदेय

जामिया मिलिया इस्लामिया में सहायक प्रोफेसर (संविदा) को हर महीने लगभग 89,435 रुपये वेतन मिलेगा, जिसमें बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) शामिल है। वहीं अतिथि शिक्षक (गेस्ट फैकल्टी) को हर लेक्चर पर 1,500 रुपये मिलेंगे, लेकिन एक महीने में उन्हें ज्यादा से ज्यादा 50,000 रुपये तक का ही भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
JMI Invites Applications for Guest Faculty Posts; Engineering and PG Degree Holders Can Apply
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

जामिया मिलिया इस्लामिया में सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) पद के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed