DSSSB Jail Warder Recruitment 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 2119 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू कर दी है। इनमें सबसे अधिक वैकेंसी जेल वार्डर के पदों पर है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिरकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2025 है। आइए जानते हैं इस भर्ती में चयन के लिए जरूरी ऊंचाई, दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप और मेडिकल फिटनेस से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मापदंड।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
श्रेणीवार रिक्तियां
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जेल वार्डर भर्ती 2025 के तहत कुल 1676 पद जारी किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 690 पद अनारक्षित (UR) श्रेणी के लिए हैं, जबकि OBC वर्ग के लिए 452 पद आरक्षित हैं। अन्य वर्गों जैसे एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस आदि के लिए भी नियमों के अनुसार आरक्षण लागू किया जाएगा।
अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए। भर्ती की यह प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष उम्मीदवारों के लिए है।
3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
शारीरिक मानक (Physical Standards)
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की ऊंचाई कम से कम 170 सेमी होनी चाहिए। हालांकि, गोरखा, गढ़वाली, डोगरा और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 5 सेमी की छूट दी जाएगी। छाती का माप बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी आवश्यक है, जिसमें 5 सेमी का विस्तार अनिवार्य है। उपरोक्त जातियों को छाती के माप में भी छूट प्राप्त होगी।
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
मेडिकल व शारीरिक दक्षता मानक (Medical and PET)
उम्मीदवार की आंखों की रोशनी 6/6 होनी चाहिए और उसे किसी भी प्रकार की रंग अंधता नहीं होनी चाहिए। साथ ही टेढ़े पैर, चपटे पैर, भेंगापन, वैरिकाज नस आदि जैसी चिकित्सकीय कमियां नहीं होनी चाहिए। PET यानी शारीरिक दक्षता परीक्षण के तहत उम्मीदवार को 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, साथ ही 13 फीट की लॉन्ग जंप और 3 फीट 9 इंच की हाई जंप के तीन-तीन मौके दिए जाएंगे।
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
भूतपूर्व सैनिकों के लिए फिजिकल टेस्ट मानक
DSSSB जेल वार्डर भर्ती 2025 में भूतपूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की अलग श्रेणियों में छूट दी गई है। 31 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। साथ ही 13 फीट की लॉन्ग जंप और 3 फीट 9 इंच की हाई जंप करनी होगी।