फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे के 90000 पदों के लिए आए 2.5 करोड़ आवेदन, जानिए किस तरह सिलेक्ट होंगे आवेदक

Tue, 03 Apr 2018 02:57 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
indian railways vacancies more than 2.5 crore application know the method of final selection

RRB Recruitment 2018 : भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए आवेदन करने का समय अब खत्म हो गया है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 थी। इस बंपर वैकेंसी के लिए करीब 2.5 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। इससे साफ पता चलता है कि इतने अधिक उम्मीदवारों के आवेदन करने से प्रतियोगिता भी और कड़ी हो गई है। आपको बता दें कि ये रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन) के 26502 और ग्रुप डी (गैंगमैन, खलासी, गेटमैन, प्वांइटमैन आदि) के 62907 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। अब उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी करनी है लेकिन उससे पहले पूरी चयन प्रक्रिया के बारे में भी पता होना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं परीक्षा की पूरी चयन प्रक्रिया के बारे में-

indian railways vacancies more than 2.5 crore application know the method of final selection

इन सभी पदों के लिए तीन स्टेज होंगे - 1. सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) 2. पीईटी (फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट). 3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

1. सबसे पहले होने वाले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय मिलेगा। 
2. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट की मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को पीईटी (फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इस टेस्ट में केवल क्वालिफाई करना जरूरी होगा।
3. पीईटी में क्वालिफाई करने वालों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

indian railways vacancies more than 2.5 crore application know the method of final selection
indian Railway

ग्रुप सी (असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन) के लिए इस तरह होगा सेलेक्शन
पूरी चयन प्रक्रिया में ये चरण होंगे - 1. फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), 2. सेकेंड स्टेज सीबीटी, 3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और 4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। 

एएलपी और टेक्नीशियन पदों पर भर्तियों के लिए दो चरणीय परीक्षा (फर्स्ट स्टेज सीबीटी और सेकेंड स्टेज सीबीटी) कॉमन होगी। फर्स्ट स्टेज सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को ही सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर आवेदन किया है उन्हें सेकेंड स्टेज सीबीटी पास करने के बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (एटी) देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railways vacancies more than 2.5 crore application know the method of final selection
indian railway

असिस्टेंट लोको पायलट 
1. फर्स्ट स्टेज सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट), 2. सेकेंड स्टेज सीबीटी, 3. कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट और 4. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन।

1. फर्स्ट स्टेज CBT
पहले स्टेज की कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा 1 घंटे की होगी जिसमें 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे। इस टेस्ट में आपको न्यूतम अंक लाने होगें नहीं तो आपको यहीं रोक दिया जाएगा, आगे प्रक्रिया में आप शामिल नहीं हो सकते हैं। ये परीक्षा एएलपी और टेक्नीशियन दोनों पदों के लिए कॉमन होगी। 









 

विज्ञापन
indian railways vacancies more than 2.5 crore application know the method of final selection
indian railway
2. सेकेंड स्टेज सीबीटी- फर्स्ट स्टेज CBT में अच्छा प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को सेकेंड स्टेज सीबीटी के लिए बुलाया जाएगा (कुल वैकेंसी की संख्या से 15 गुना)। 
इस स्टेज में दो पार्ट होंगे - पार्ट ए और पार्ट बी

पार्ट A
पार्ट ए के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वॉलिफाई करने के लिए भी अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे।
पार्ट B
पार्ट बी लिखने के लिए 1 घंटे का समय होगा। इममें कुल प्रश्नों की संख्या 75 होगी। पार्ट बी क्वॉलिफाई करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों 35% अंक हासिल करने होंगे। पार्ट बी में ट्रेड सिलेबस के प्रश्न आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed