फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे के 90 हजार पदों के लिए देने जा रहे परीक्षा, पेपर पैटर्न को ध्यान में रख ऐसे करें तैयारी

Sat, 14 Jul 2018 11:49 AM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 14 Jul 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
indian railway rrb recruitment group d and c posts exam pattern syllabus

भारतीय रेलवे में करीब 90 हजार पदों पर भर्ती होनी है। हाल ही में रेलवे ने उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने का लिंक शेयर किया था। 90 हजार पदों में ग्रुप डी, असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन की भर्ती होगी। भर्ती परीक्षा का पहला चरण लिखित टेस्ट होगा।

indian railway rrb recruitment group d and c posts exam pattern syllabus

परीक्षा इसी साल सितंबर, अक्टूबर और नवंबर महीने में आयोजित होगी। इससे पहले रेलवे ने फरवरी महीने में रेलवे के इन खाली पड़े पदों के लिए आवेदन मंगवाए थे। 90 हजार पदों के लिए रेलवे को करीब ढाई करोड़ आवेदन मिले थे। इतनी भारी संख्या में आवेदन मिलने की वजह से रेलवे को उम्मीदवारों की छंटनी में काफी वक्त लग गया।

indian railway rrb recruitment group d and c posts exam pattern syllabus

ग्रुप डी परीक्षा का पैटर्न
आपने भी अगर ग्रुप डी के लिए आवेदन किया है तो चलिए बताते हैं कि इस परीक्षा का पूरा पैटर्न क्या होगा। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के योग्यता 10वीं पास है। रेलवे ने अभी तक बताया है कि यह परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में आयोजित हो सकती है हालांकि अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीदवारों के लिए अभी से जी-जान से जुट जाना बेहद जरूरी है। ग्रुप डी के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway rrb recruitment group d and c posts exam pattern syllabus

100 प्रश्नों का यह पेपर डेढ़ घंटे का होगा। हालांकि अलग-अलग श्रेणियों के लिए पासिंग प्रतिशत भी अलग-अलग होगा। सामान्य श्रेणी के लिए 40 प्रतिशत, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। इस परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा और अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजा जाएगा।

विज्ञापन
indian railway rrb recruitment group d and c posts exam pattern syllabus

परीक्षा पेपर में जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर्स और मैथ्य से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। सीबीटी में निगेटिव मार्किंग भी होगी और हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार इस पेपर के लिए 9वीं और 10वीं की किताबें पढ़ सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed