फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ने दी बड़ी खुशखबरी, 26000 से बढ़ाकर 60 हजार की सहायक लोको पायलट और टेक्नीशियन की वैकेंसी

Thu, 02 Aug 2018 09:40 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 02 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 Railways increased posts for assistant loco pilots and technicians
रेलवे ने सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन की भर्ती के लिए पदों की संख्या बढ़ा दी है। अब 26,502 की जगह 60,000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 9 अगस्त से शुरू होने वाली ऑनलाइन भर्ती परीक्षा से एक सप्ताह पहले रेलवे ने आवेदकों को बड़ी खुशखबरी दी है। 

 
indian railway recruitment 2018 Railways increased posts for assistant loco pilots and technicians
रेलवे ने अधिसूचना के जरिये पदों की संख्या बढ़ाने की जानकारी दी। यह भी सलाह दी है कि रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट को आवेदक लगातार चेक करते रहें। ग्रुप सी भर्तियों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा की गई है। उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए रेलवे को 47 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। 
indian railway recruitment 2018 Railways increased posts for assistant loco pilots and technicians
इसमें सबसे अधिक आवेदक उत्तर प्रदेश के हैं। रेलवे को इन पदों के लिए यूपी से 9.5 लाख, बिहार से 9 लाख और राजस्थान से 4.5 लाख आवेदन मिले हैं। आपको बता दें कि 9 अगस्त से असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन ऑनलाइन भर्ती परीक्षा से शुरू होगी। लेकिन उससे एक सप्ताह पहले ही रेलवे ने आवेदकों के लिए यह बड़ी घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 Railways increased posts for assistant loco pilots and technicians
फाइल फोटो
वैकेंसी बढ़ाने वाले अपने नोटिफिकेशन में रेलवे ने कहा है कि पहले नोटिस में सहायक लोको पायलट व टेक्नीशियन के पदों पर 26,502 भर्तियां निकाली गई थीं। अब इन पदों पर वैकेंसी को दोगुना कर दिया गया है। गौरतलब है कि रेलवे ने फरवरी में ग्रुप डी और ग्रुप सी की 89,409 भर्तियों की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
indian railway recruitment 2018 Railways increased posts for assistant loco pilots and technicians
फाइल फोटो
इनमें 62,907 भर्तियां ग्रुप डी की थीं, जबकि 26,502 वैकेंसी ग्रुप सी की थीं। 26,502 वैकेंसी में 17,673 अस्सिटेंट लोको पायलट और 8,829 तकनीशियन के पद थे। इन 89,409 पदों के लिए रेलवे को 2 करोड़ 37 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। असिस्टेंट लोको पायलट और टेक्नीशियन पदों की 9 अगस्त से भर्ती परीक्षा होगी। इसके बाद ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed