फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय रेलवे में 90 हजार वैकेंसी, इन परीक्षाओं के आधार पर होगा सिलेक्शन, ऐसे करें अपनी तैयारी

Tue, 03 Jul 2018 04:37 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Jul 2018 04:37 PM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies these exams decides the selection know how to prepare
indian railway

भारतीय रेलवे में करीब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। ग्रुप सी और ग्रुप डी के लगभग 90 हजार पदों पर भर्ती होनी है। इनमें लोको पायलट टेक्निशियिन के कुल 26502 पदों पर भर्ती होनी है जिसमें से लोको पायलट के 17673 और टेक्निशियन के 8829 पद शामिल हैं। आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक वेतन 19900 रुपये होगा। वहीं रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड सीपीसी पे मेट्रिक्स लेवल- 1 के 62907 पदों पर नियुक्ति होगी और इनका वेतनमान 18000 रुपये होगा। इसके अलावा आरपीएफ में 9500 पदों पर और रेलवे में एल1 व एल2 में भी 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए चयन अलग अलग परीक्षाओं के आधार पर होगा। आइए आपको बताते हैं ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए आपको किन किन परीक्षाओं से गुजरना पड़ेगा...

indian railway 90000 vacancies these exams decides the selection know how to prepare
demo pic

उम्मीदवारों का चयन पहले चरण के सीबीटी, दूसरे चरण के सीबीटी, कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। पहले चरण की परीक्षा 1 घंटे तक चलेगी जिसमें 75 प्रश्न होंगे। परीक्षा की सिलेबस की बात करें तो गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। पहला सीबीटी क्वालिफाई करने वाले दूसरे सीबीटी में बैठेंगे। यह परीक्षा ढाई घंटे तक चलेगी।

indian railway 90000 vacancies these exams decides the selection know how to prepare
demo pic

परीक्षा दो हिस्सों में होगी। पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट ए की परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस जैसे विषय होंगे। इसके बाद कंप्यूटर बेस्ड एप्टिट्यूड टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। सीपीसी पे मेट्रिक्स लेवल-1 62907 पद- इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानि सीबीटी, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies these exams decides the selection know how to prepare
railway

इसकी सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें 100 प्रश्न होंगे। इसे क्वालिफाई करने वाले पीईटी देंगे। पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा हजार मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकेंड में पूी करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 20 किलो वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकेंड में पूरी करनी होगी। अंत में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed