सब चाहते हैं कि उन्हें भी सरकारी नौकरी मिले, भले ही वह नौकरी कैसी भी या किसी पोस्ट की हो। बस सभी को किसी बात का इंतजार है तो वह है वक्त पर सही और सटीक जानकारी एवं मार्गदर्शन मिलने का। इंडियन आर्मी में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है। यहां अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए लेकर आया है सेना भर्ती की यह नई खबर। सरकारी नौकरी करने के साथ-साथ ही किसी भी व्यक्ति को देश सेवा करने का भी मौका मिले तो यह सोने पर सुहागा होता है। ऐसे अवसर को कोई भी अपने हाथ से नहीं जाने देगा। तो आप भी तैयार हो जाइए यहां आवेदन करने के लिए। इंडियन आर्मी मार्च 2021 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती रैलियां आयोजित करने जा रही है। दोनों राज्यों के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है। सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च में भारतीय सेना मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भर्ती रैली आयोजित करेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 20 मार्च से 30 मार्च तक भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
Sarkari Naukri: एमपी और सीजी के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा अवसर
भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को सोल्जर जनरल ड्यूटी, सिपाही ‘डी’ फार्मा आदि पदों पर भर्ती किया जाएगा। अगर आप भी सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो अगली स्लाइड में इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के बारे में जरूर पढ़ें।
पदों का विवरण
- सोल्जर जनरल ड्यूटी
- सोल्जर टेक्निकल / सोल्जर टेक्निकल एविएशन / एम्युनिशन एग्जामिनर
- सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट
- सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल / इंवेन्ट्री मैनेजमेंट
- सोल्जर ट्रेड्समेन (आठवीं पास)
- सोल्जर ट्रेड्समेन (दसवीं पास)
- सोल्जर / सिपाही डी फार्मा
रैलियों का विवरण
सिपाही ‘डी’ फार्मा पद के लिए मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के युवा 20 से 30 मार्च, 2021 तक आयोजित होने वाली इस रैली में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं सोल्जर जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल / सोल्जर टेक्निकल एविएशन / एम्युनिशन एग्जामिनर, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट, सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल / इंवेन्ट्री मैनेजमेंट, सोल्जर ट्रेड्समेन (आठवीं पास) और सोल्जर ट्रेड्समेन (दसवीं पास) पद के लिए केवल अलीराजपुर, आगर मालवा, बड़वानी, बुरहानपुर, देवास, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन के युवा ही इस रैली में हिस्सा ले सकेंगे। बता दें यह रैली कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी।
आयु सीमा - सभी पदों के लिए आवेदकों की उम्र 17.5 वर्ष से कम और 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं सोल्जर /सिपाही डी- फॉर्मा पद के लिए यह आयु सीमा 19 वर्ष से 25 वर्ष तक निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता - विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। अभ्यर्थी आखिरी स्लाइड में दी गई आधिकारिक वेबसाइट की लिंक पर जाकर देख सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांची जाएगी। अभ्यर्थियों का शारीरिक माप-तौल होगा और फिर मेडिकल टेस्ट होगा। सफल अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। शारीरिक रूप से दक्ष अभ्यर्थियों को परीक्षा का प्रवेश पत्र मौके पर ही सेना भर्ती रैली के प्रभारी एआरओ द्वारा दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 24 जनवरी, 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मार्च, 2021
भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट का लिंक : http://joinindianarmy.nic.in/
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।