सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए 28 मई से 01 जून 2018 तक भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। जरूरी जानकारी आगे की स्लाइड में...
{"_id":"5b003d7c4f1c1be6408b67e1","slug":"indian-army-bharti-rally-dehradun-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, कमर कस लीजिए 28 मई से 01 जून तक यहां होगी सेना भर्ती रैली","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, कमर कस लीजिए 28 मई से 01 जून तक यहां होगी सेना भर्ती रैली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 May 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
indian army
यूनिट हेडक्वार्टस कोटा (यू एच क्यू) के तहत सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक ट्रेड्समेन तथा खिलाड़ी (ओपन केटेगरी) और सैनिक लिपिक पदों हेतु भर्ती रैली आगामी 28 मई 2018 से 01 जून 2018 तक जाट रेजिमेन्टल सेन्टर (जेआरसी), बरेली में आयोजित की जायेगी।
indian army
अभ्यर्थियों को प्रारम्भिक जांच हेतु समस्त वांछित प्रमाण पत्र एवं दस्तावेजों के साथ प्रातः 04.00 बजे भर्ती स्थल जाट रेजिमेन्टल सेन्टर के लौंग रेंज पर पहुंचना होगा। 08.00 बजे बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian army
यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेन्ट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा सगे भाईयों के लिये आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त इस भर्ती रैली में अन्य रेजिमेन्टों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों तथा कानूनी रूप से गोद लिये हुए बच्चों सहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
indian army
सैनिक सामान्य ड्यूटी पद हेतु राजस्थान एवं अन्य किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 28 मई 2018 को, हरियाणा के अभ्यर्थियों के लिए 29 मई 2018 को, उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए 30 मई 2018 को, तथा सैनिक ट्रेड्समेन और खिलाड़ी (खिलाडी़ के लिए खेल क्षेत्र कुश्ती, बालीबॅाल, बास्केटबॅाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, हैंडबॅाल, निशानेबाजी, तैराकी और कबड्डी) किसी भी राज्य के अभ्यर्थियों के लिए 31 मई 2018 को, सैनिक लिपिक पद हेतु सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए (केवल जाट रेजिमेन्ट के सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित अभ्यर्थी) के लिए भर्ती रैली 01 जून 2018 को होगी।