सेना में भर्ती होने की चाह है तो इस बात पर ध्यान जरूर दें। वरना आपका यह सपना टूट सकता है।
सेना भर्ती की रैली में जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इस समय के बाद पहुंचे तो हो जाएंगे रिजेक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में सेना में सोल्जर जीडी, ट्रेडमैन, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती 14 अप्रैल तक होने वाली भर्ती के लिए रैली में युवाओं को अब इस समय पहुंचना होगा।
भर्ती कार्यालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, युवाओं को भर्ती की तिथि में सुबह 2 बजे तक ग्राउंड में पहुंचना होगा। सेना भर्ती के लिए जो भी आवेदन कहे गए हों, जैसे निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और अविवाहित प्रमाण पत्र पहले से ही तैयार करने होंगे। साथ ही आपको 25 फोटो भी साथ लानी होगी।
इसकी सारी जानकारी आप : joinindianarmy.nic.in पर ले सकते हैं। बता दें कि इन सभी जिलों के युवाओं को 166 के बजाए 163 सेंटीमीटर पर सेना में भर्ती होने का मौका मिलेगा। जबकि हरिद्वार जिले के युवाओं को सेना में भर्ती के लिए 170 सेंटीमीटर लंबाई होनी चाहिए। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में सोल्जर क्लर्क/एसकेटी की ऊंचाई 162 सेंटमीटर और गोरखा युवाओं की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
कब होगी कहां की भर्ती
08 अप्रैल-जिला चमोली की तहसील जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली और गैरसैंण।
09 अप्रैल-जिला रुद्रप्रयाग की तहसील उखीमठ, रुद्रप्रयाग और जखोली।