फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारतीय डाक भर्ती 2021: 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 4368 पदों पर निकली हैं बंपर नौकरियां

Wed, 28 Apr 2021 03:09 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 28 Apr 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
India Post Office Recruitment 2021:10th pass can apply for bihar and maharashtra postal circle gramin dak sevak
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

भारतीय डाक ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), शाखा पोस्ट मास्टर (बीपीएम) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के 4368 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार और महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल के क्रमश: 1940 और 2428 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट appost.in या appost.in/gdsonline पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

India Post Office Recruitment 2021:10th pass can apply for bihar and maharashtra postal circle gramin dak sevak
भारतीय डाक भर्ती 2021

आयु सीमा - 27 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में अनुसूचित जाति को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष और दिव्यांग को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।  

शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित और अंग्रेजी विषय के साथ दसवीं कक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 60 दिनों का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। अंतिम निर्णय दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर लिया जाएगा।  

India Post Office Recruitment 2021:10th pass can apply for bihar and maharashtra postal circle gramin dak sevak
भारतीय डाक भर्ती 2021 - फोटो : Getty Images

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -27 अप्रैल, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 मई, 2021

वेतन - 

  • बीपीएम - 12,000 रुपये से लेकर 14,500 रुपये तक
  • जीडीएस/एबीपीएम - 10,000 रुपये से लेकर 12,000 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन
India Post Office Recruitment 2021:10th pass can apply for bihar and maharashtra postal circle gramin dak sevak
भारतीय डाक भर्ती 2021

आधिकारिक अधिसूचना - 

पढ़ें - सीधी भर्ती: उत्तर रेलवे ने विभिन्न पदों पर निकाली नौकरियां, बिना परीक्षा होगा चयन

यह भी पढ़ें - SBI Clerk Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5327 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed