भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने क्लर्क के 5000 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी क्लर्क भर्ती 2021 नामक अधिसूचना के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 5327 पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। 27 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क के 5327 पदों पर होंगी भर्तियां, आवेदन प्रक्रिया शुरू
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 27 अप्रैल, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 17 मई, 2021
आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 750 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण रूप से निशुल्क है।
अन्य जानकारियां
- आयु सीमा - 1 अप्रैल 2021 को अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से अधिक और 28 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री धारी अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए कुल एक घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं मेन परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 200 अंकों के 190 सवाल पूछे जाएंगे।
- वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 17900 रुपये से लेकर 47920 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in
आधिकारिक अधिसूचना - https://www.sbi.co.in/documents/77530/11154687/060421-Detailed_Advertisement_JA_2021.pdf/df0c82ff-afdd-0ab5-af90-027b7fb90818?t=16194412
पढ़ें - एसबीआई भर्ती 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर हाेंगी भर्तियां, छह विज्ञापन जारी कर मांगे आवेदन
यह भी पढ़ें - SBI भर्ती 2021: भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क की भर्ती, जानिए क्या है परीक्षा पैटर्न