India Post GDS Recruitment 2021: भारतीय डाक विभाग के तहत गुजरात और कर्नाटक पोस्टल सर्कल में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 23 जनवरी, 2021 तक कर दिया गया है। पहले यह 20 जनवरी तक ही थी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
Sarkari Naukri: डाक विभाग में 4269 भर्तियों के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, 23 जनवरी तक है मौका
पदों का विवरण –
कुल पदों की संख्या - 4269 पद
- ग्रामीण डाक सेवक (गुजरात) – 1826 पद
- ग्रामीण डाक सेवक (कर्नाटक) – 2443 पद
Sarkari Naukri LIVE 2021: तलाश है सरकारी नौकरी की, तो इन विभागों में कर सकते हैं आवेदन
महत्वपूर्ण तिथि :
रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की प्रारंभ तिथि: 21 दिसंबर, 2020
रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 23 जनवरी, 2021 (बदलाव के बाद)
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में नौकरियां, बस देना होगा एक ऑनलाइन टेस्ट
- आयु सीमा – इन पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
- शैक्षणिक योग्यताएं – उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं पास होना जरूरी है।
- ऐसे करें आवेदन - ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। या फिर आगे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई अधिसूचना देखें।
- चयन प्रक्रिया - इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
NITI Aayog Vacancy 2021: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 60,000 तक
आवेदन शुल्क : सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरूष वर्ग के लिए 100 रुपये, अन्य सभी वर्ग को किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट (कर्नाटक)
ऑफिशियल वेबसाइट (गुजरात)
APPLY ONLINE
KVS में कई पदों पर वैकेंसी, केवल इंटरव्यू से ही होगा चयन, सैलरी 2 लाख से भी ज्यादा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।