फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IB ACIO: एसीआईओ के 3,717 पदों के लिए परीक्षाएं 16 सितंबर से; अच्छे से समझ लें एग्जाम पैटर्न और चयन की शर्तें

Sat, 06 Sep 2025 02:31 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 06 Sep 2025 02:31 PM IST
सार

IB ACIO Exam Pattern: इंटेलिजेंस ब्यूरो सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-II/कार्यकारी भर्ती परीक्षा 16 सितंबर से शुरू होने वाली है, जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया को समझना जरूरी है।

विज्ञापन
IB ACIO Exam 2025: 3,717 Posts, Exams Start from September 16, Know the Pattern and Selection Criteria
Exam - फोटो : Adobe Stock

IB ACIO Exam Selection Process: गृह मंत्रालय ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (ACIO) ग्रेड-II/कार्यकारी भर्ती परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। इन पदों के लिए टियर I परीक्षा 16, 17 और 18 सितंबर, 2025 को भारत के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।



इस भर्ती के तहत कुल 3,717 रिक्तियां भरी जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया अच्छी तरह समझ लेना चाहिए, ताकि तैयारी सही तरीके से की जा सके।

IB ACIO Exam 2025: 3,717 Posts, Exams Start from September 16, Know the Pattern and Selection Criteria
- फोटो : freepik

परीक्षा पैटर्न

  • टियर-I में उम्मीदवारों को समसामयिक मामले, सामान्य अध्ययन, संख्यात्मक अभियोग्यता, तर्क/तार्किक अभियोग्यता और अंग्रेजी के पांच भागों में विभाजित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) हल करने होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर पर ¼ अंक का नकारात्मक अंकन होगा। इस टियर के लिए कुल समय 1 घंटा निर्धारित किया गया है।
  • टियर-II में उम्मीदवारों को 50 अंकों का वर्णनात्मक प्रश्नपत्र हल करना होता है, जिसमें निबंध 20 अंक, अंग्रेजी बोध 10 अंक और दो दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 20 अंक (विषय: समसामयिक मामले, अर्थशास्त्र, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे आदि) शामिल हैं। इस टियर के लिए कुल समय 1 घंटा निर्धारित किया गया है।
  • टियर-III (साक्षात्कार):  यह चरण व्यक्तिगत मूल्यांकन का होता है। इसमें उम्मीदवार के व्यक्तित्व, संचार कौशल, निर्णय क्षमता, सामान्य और समसामयिक ज्ञान का परीक्षण किया जाता है। यह चरण 100 अंकों का होता है और अंतिम चयन इसी प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है।
IB ACIO Exam 2025: 3,717 Posts, Exams Start from September 16, Know the Pattern and Selection Criteria
- फोटो : freepik

टियर-II और टियर-III के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग

  • टियर-I में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को रिक्तियों की संख्या के 10 गुना के आधार पर टियर-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • विभिन्न श्रेणियों में यह संख्या कट-ऑफ और रिक्तियों के आधार पर बढ़ सकती है। टियर-III के लिए भी यही नियम लागू होता है, लेकिन रिक्तियों की संख्या के 5 गुना तक सीमित।
  • टियर-I और टियर-II में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को टियर-III/साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, बशर्ते कि टियर-II में न्यूनतम 33% अंक (50 में से 17) प्राप्त हों।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
IB ACIO Exam 2025: 3,717 Posts, Exams Start from September 16, Know the Pattern and Selection Criteria
- फोटो : freepik

अंतिम मेरिट कैसे होगी तैयार?

टियर-I, टियर-II और टियर-III में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। पद के लिए चयन चरित्र, पूर्ववृत्त सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के सफल समापन के अधीन होगा।
विज्ञापन
IB ACIO Exam 2025: 3,717 Posts, Exams Start from September 16, Know the Pattern and Selection Criteria
- फोटो : freepik

नियुक्ति के नियम

इस पद पर नियुक्ति अस्थायी होगी, स्थायी नियुक्ति विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगी। उम्मीदवारों को टियर-I, टियर-II और टियर-III के प्रवेश पत्र/कॉल लेटर में दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन न करने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed