Urdu Poetry: जिस दिन से चला हूँ मिरी मंज़िल पे नज़र है

अमर उजाला काव्य डेस्क, नई दिल्ली 

Image Credit :

जिस दिन से चला हूँ मिरी मंज़िल पे नज़र है
आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा
- बशीर बद्र 

Image Credit :

सब को पहुँचा के उन की मंज़िल पर
आप रस्ते में रह गया हूँ मैं
- अब्दुल हमीद अदम

Image Credit :

चाँद है तेरा हम-सफ़र कोई नहीं है राहबर
आगे क़दम बढ़ा के रख दूर की रौशनी न देख
- शहाब सर्मदी

Image Credit :

बैठे बैठे फेंक दिया है आतिश-दान में क्या क्या कुछ
मौसम इतना सर्द नहीं था जितनी आग जला ली है
- ज़ुल्फ़िक़ार आदिल

Image Credit :

फूल इस वास्ते खिलता है कि तू देखे उसे
मौसम इस वास्ते अच्छा है कि तू सैर करे
- ओसामा ज़ुरैज़

Image Credit :

जिस के आगे आगे बादल जिस के पीछे ख़ुशबू
हम सहरा वालों तक कोई वो मौसम ले आए
- राही मासूम रज़ा

Image Credit :

Happy Diwali 2026: रौशनी के त्योहार पर ख़ास शेर

Read Now