HSSC Recruitment 2019: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नहर पटवारी के पदों पर बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती एक हजार से ज्यादा पदों पर होने जा रही हैं। आपको बता दें कि उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 02 जुलाई, 2019 थी। लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदन न कर पाने वाले उम्मीदवारों को एक और आखिरी मौका मिल रहा है। इच्छुक आवेदक अब इन पदों के लिए 17 जुलाई, 2019 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC में 1100 पदों पर होनी है भर्ती, बढ़ा आवेदन का समय
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। मैट्रिक या उच्च शिक्षा में हिंदी / संस्कृत भाषा विषय के रूप में होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर देखें।
आयु सीमा :
आवेदकों की आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तक नियमानुसार निर्धारित की गई है।
पुरानी तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथिः 18 जून, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 02 जुलाई, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 05 जुलाई, 2019
नई तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 17 जुलाई, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 22 जुलाई, 2019
आवेदन प्रक्रियाः
उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं या इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। समस्त जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 17 जुलाई, 2019 तक ऑनलाइन माध्यम प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।