हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्राम सचिव के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन के लिए अंतिम तिथि 03 जुलाई, 2019 थी। लेकिन अब हरियाणा कर्मचारी आयोग ने अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। जो इच्छुक उम्मीदवार इनके लिए आवेदन नहीं कर पाये थे, उन्हें दोबारा ये मौका मिल रहा है। अब 18 जुलाई, 2019 तक आवेदन किये जा सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
HSSC ने इन पदों पर भर्ती के लिए बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख, न छोड़ें ये मौका
पुरानी तिथियां:
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथिः 19 जून, 2019
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 03 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 06 जुलाई, 2019
नई तिथियां:
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथिः 18 जुलाई, 2019
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 23 जुलाई, 2019
पदों का विवरणः
पद का नामः पद संख्या
- ग्राम सचिव 697
आयु सीमाः
- आवेदकों की आयु सीमा 17 से 42 वर्ष आयोग के नियमानुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षिक योग्यता :
- उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से किसी भी विषय से स्नताक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया :
- इच्छुक उम्मीदवार के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 18 जुलाई, 2019 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।