गुजरात पोस्टल सर्कल ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। वे उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं। वे आज ही इन पदों पर आवेदन करें। आपको बता दें कि कुल 2510 पदों के लिए ये भर्ती होने जा रही है। इन पदों पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 05 अगस्त 2019 से शुरू हो गई है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें...
डाक विभाग में 2 हजार से ज्यादा पद खाली, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू
पदों का विवरण :
| पद का नाम : | पदों की संख्या |
| ग्रामीण डाक सेवक (GDS) | 2510 |
| कम्युनिट पोस्ट | पदों की संख्या |
| ईडब्ल्यूएस | 266 |
| ओबीसी | 588 |
| पीडब्ल्यूडी-ए | 15 |
| पीडब्ल्यूडी-बी | 17 |
| पीडब्ल्यूडी-सी | 18 |
| पीडब्ल्यूडी-डीई | 2 |
| एससी | 78 |
| एसटी | 359 |
| सामान्य | 1167 |
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों के लिए - 100 रुपये
सभी महिला और एससी / एसटी / पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
आयु सीमा :
उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
महत्वपूर्ण तिथियां :
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त 2019 से शुरू
पंजीकरण और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 04 सितंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 05 अगस्त 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 04 सितंबर 2019
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड से 10वीं पास व अन्य योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार Gujarat Postal Circle की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। आगे दी गर्ई नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे पढ़ें। सभी जानकारी को प्राप्त करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को 05 अगस्त 2019 से 04 सितंबर 2019 अंतिम तिथि तक पूरा करें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।