फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए कई विभागों में निकलीं शानदार भर्तियां

Thu, 01 May 2025 04:56 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 01 May 2025 04:56 PM IST
सार

Sarkari Naukari: सरकारी विभागों और संस्थानों ने 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पदों पर शानदार भर्तियां निकाली हैं। इसमें यूनियन बैंक, सीएसआईआर-सीएफटीआरआई, और अन्य प्रमुख संस्थान शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन नौकरियों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Govt Jobs: Golden Opportunity for 10th to Graduate Candidates Across Multiple Departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

Govt Jobs: विभिन्न सरकारी विभागों और संस्थानों द्वारा बड़ी संख्या में नौकरियों के अवसर जारी किए गए हैं, जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बॉबकैप्स, आईसीडीसी बिहार, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, यूकेएसएसएससी और सीएसआईआर-सीएफटीआरआई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन नौकरियों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जैसे 10वीं, 12वीं, स्नातक और तकनीकी डिप्लोमा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

Govt Jobs: Golden Opportunity for 10th to Graduate Candidates Across Multiple Departments
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

CID Recruitment 2025: होमगार्ड की भर्ती

 के तहत आंध्र प्रदेश क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट में होमगार्ड (टेक्निकल और अन्य ट्रेड्स) के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV) होना भी आवश्यक है। अधिक जानकारी यहां पढ़ें..

Govt Jobs: Golden Opportunity for 10th to Graduate Candidates Across Multiple Departments
UBI - फोटो : ANI

UBI Recruitment: 500 पदों पर भर्ती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 22 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई, 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें..

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs: Golden Opportunity for 10th to Graduate Candidates Across Multiple Departments
BOB - फोटो : ANI

2. BOBCAPS Vacancy: बॉबकैप्स में भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा की सहयोगी संस्था बॉबकैप्स में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकली है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं (12वीं), स्नातक (Graduate) या पद संबंधित अन्य निर्धारित डिग्री हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bobcaps.in) पर जाकर 31 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Govt Jobs: Golden Opportunity for 10th to Graduate Candidates Across Multiple Departments
आंगनवाड़ी केंद्र - फोटो : संवाद

ICDS Recruitment 2025: बिहार आंगनवाड़ी भर्ती

बिहार के एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) विभाग में आंगनवाड़ी वर्कर के 33 पदों पर भर्ती होनी है। उम्मीदवारों को कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कुछ पदों के लिए इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष भी आवश्यक हो सकता है। आयु सीमा 21 से 45 वर्ष निर्धारित है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई, 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (state.bihar.gov.in) पर आवेदन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed