फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CID Home Guard Recruitment 2025: apply for 28 posts, check details here

CID Recruitment 2025: सीआईडी में होमगार्ड की भर्ती, 12वीं पास अभी भर दें फॉर्म; जानें रिक्तियां

Thu, 01 May 2025 02:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 01 May 2025 02:08 PM IST
सार

CID Home Guard Recruitment 2025: सीआईडी भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट ने होमगार्ड कैटेगिरी-बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
CID Home Guard Recruitment 2025: apply for 28 posts, check details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

CID Recruitment 2025: क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अगर आप CID में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह शानदार मौका है। आवेदन की प्रक्रिया 1 मई 2025 यानी आज से शुरू हो चुकी है और 15 मई 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन समय पर भेजना जरूरी होगा, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

विज्ञापन

 

शैक्षणिक योग्यता

क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) द्वारा निकाली गई होमगार्ड कैटेगरी-बी (टेक्निकल और अन्य ट्रेड्स) की इन भर्तियों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष योग्यता होना जरूरी है। इसके साथ ही, कंप्यूटर चलाने का ज्ञान और अभ्यर्थी का मानसिक व शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के लिए आयुसीमा 18 से 50 वर्ष के बीच रखी गई है, जिसकी गणना 1 मई 2025 के आधार पर की जाएगी। पुरुष और महिला दोनों ही इस वैकेंसी के लिए पात्र हैं। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी और महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 150 सेमी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मेडिकल फिटनेस अनिवार्य है।

जरूरी दस्तावेज

सीडीाई होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन पत्र के साथ जरूरी दस्तावेजों की एक निर्धारित सूची को संलग्न करना होगा। इसमें भरा हुआ आवेदन फॉर्म, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास और जाति प्रमाण पत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस (LMV/HMV), कंप्यूटर सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो और यदि उपलब्ध हों तो अन्य तकनीकी प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन सभी दस्तावेजों को सही क्रम में आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर निर्धारित पते पर समय से पहले भेजना अनिवार्य है।

कैसे होगा चयन

सीआईडी होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है। चयन प्रक्रिया में एप्लिकेशन की शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेजों का सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन), शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और स्किल टेस्ट शामिल हैं। 

चयनित उम्मीदवारों को प्रति दिन 710 रुपये के हिसाब से वेतन मिलेगा। यह भर्ती विशेष रूप से आंध्र प्रदेश सीआईडी के लिए की जा रही है, जिसमें इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म को संबंधित दस्तावेज़ों के साथ निर्धारित पते पर स्पीड पोस्ट या बाय हैंड जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed