फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: अगस्त के पहले हफ्ते में इन नौकरियों के लिए जरूर करें पंजीकरण; 18 हजार से ज्यादा है पदों की संख्या

Tue, 29 Jul 2025 09:45 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 29 Jul 2025 09:45 AM IST
सार

Govt Jobs 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा, मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड और दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड समेत कई प्रमुख संस्थानों में 18,000 से अधिक पदों पर आवेदन की अंतिम तिथियां नजदीक हैं। योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Government Jobs August 2025: Apply for More than 18000 Vacancies in First Week of August; Know Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
Govt Jobs August 2025: अगर आप उन युवाओं में से हैं जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास है। अगस्त के पहले हफ्ते में देश के कुछ प्रमुख सरकारी संस्थानों जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) और एमपी ट्रांसको (MPTRANSCO) में 18,000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है।


अगर आप सरकारी क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है।  यदि आप पात्र हैं, तो नीचे दिए गए विवरण ध्यान से पढ़ें और समय रहते आवेदन जरूर कर दें।
Government Jobs August 2025: Apply for More than 18000 Vacancies in First Week of August; Know Details here
बैंक ऑफ बड़ौदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

BOB LBO Recruitment 2025: एलबीओ भर्ती के लिए तीन अगस्त तक करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 2500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और पंजीकरण की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2025 तक हैं। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।  चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रखा जाएगा, जिसके दौरान उनके कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा।

आवेदक के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान की स्नातक (Graduation) डिग्री होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Government Jobs August 2025: Apply for More than 18000 Vacancies in First Week of August; Know Details here
MPTRANSCO Recruitment 2025 - फोटो : freepik

MPTRANSCO Recruitment 2025: 600 से अधिक पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO) ने 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (mptransco.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

अधिसूचना के अनुसार, कुल 633 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिनमें सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, लाइन अटेंडेंट, सबस्टेशन अटेंडेंट और अन्य पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs August 2025: Apply for More than 18000 Vacancies in First Week of August; Know Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

MPESB Teacher Recruitment 2025: 13,000 से अधिक पदों पर आवेदन

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13,089 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का PSTET 2020 या 2024 में न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। चयन परीक्षा 31 अगस्त से दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Government Jobs August 2025: Apply for More than 18000 Vacancies in First Week of August; Know Details here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

DSSSB Recruitment 2025: 7 अगस्त तक दिल्ली के विभिन्न विभागों में

डीएसएसएसबी ने 2025 में दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में 2000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए थे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 7 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed