फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: 10000+ पदों पर सरकारी नौकरी; रेलवे-एम्स, ईएसआईसी में भर्तियां; चुनें अपनी पसंद की गवर्मेंट जॉब

Sat, 12 Apr 2025 03:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 12 Apr 2025 03:08 PM IST
सार

Sarkari Naukri: देश के कई सरकारी विभागों में भर्तियां निकली हैं, जिनमें रेलवे, एम्स, एफएसएसएआई और अन्य शामिल हैं। अलग-अलग योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Government Jobs: Apply for 10000+ Vacancies in These Departments, Submit Application here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

Government Jobs: रेलवे, एम्स, एफएसएसएआई, ईएसआईसी, यूकेएसएसएससी और राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस प्रभाग जैसे बड़े विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। इन नौकरियों में अलग-अलग योग्यता रखने वाले लोग आवेदन कर सकते हैं, जैसे टेक्निकल, मेडिकल, मैनेजमेंट और एडमिन से जुड़े उम्मीदवार। हर भर्ती की आखिरी तारीख अलग है, इसलिए जो भी इन पदों के लिए इच्छुक हैं, उन्हें समय पर आवेदन करना चाहिए। पूरी जानकारी और आवेदन के लिए संबंधित विभागों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना जरूरी है।

Government Jobs: Apply for 10000+ Vacancies in These Departments, Submit Application here
RRB - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती (RRB)

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट के 9970 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आज से इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 11 मई, 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।

Government Jobs: Apply for 10000+ Vacancies in These Departments, Submit Application here
ईएसआईसी, साहिबाबाद में भर्ती - फोटो : freepik

ईएसआईसी, साहिबाबाद में भर्ती (ESIC)

ईएसआईसी (ESIC), साहिबाबाद में सीनियर रेजिडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट के कुल 39 पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 28 अप्रैल, 2025 को आयोजित होगा। अभ्यर्थियों के पास पीजी डिप्लोमा, एमबीबीएस या अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए। अधिक जानकारी व आवेदन हेतु (esic.gov.in) पर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Government Jobs: Apply for 10000+ Vacancies in These Departments, Submit Application here
Job - फोटो : freepik

एफएसएसएआई में मैनेजर की भर्ती (FSSAI) 

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) में असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर मैनेजर व अन्य पदों के लिए 33 रिक्तियां हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 है। इन पदों के लिए बीई, बीटेक, एमबीए आदि योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। आवेदन के लिए fssai.gov.in पर विजिट करें।

विज्ञापन
Government Jobs: Apply for 10000+ Vacancies in These Departments, Submit Application here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती (UKSSSC Job) 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक अधीक्षक सहित 416 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई, 2025 है। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन sssc.uk.gov.in पर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed