ऐसे लम्हे जो कुछ उदास गुजर जाते हैं
मेरे वजूद पर भी कुछ असर तो लाते हैं
पहले मैं और था,कुछ और हुआ जाता हूं
जितने मिल जाते हैं अक्सर मुझे बताते हैं
फिर कसम कोई टूटी और मैं बिखरता रहा
ये बचे कुछ हौसले ही मुझको समेट लाते हैं
किसी वीरानी की, बेजारी की धुंध फैली है
इस वजह से भी उजाले कम इधर आते हैं
स्वप्न की दुनिया से अक्सर ही निकल आता हूं
ख्वाब कितने मगर पलकों पर उतर आते हैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X