क्या था घुलता रहा फिज़ाओं में
अब असर दिख रहा हवाओं में
हर तरफ कोई सुगबुगाहट है
इतना बाकी है दम सदाओं में
देखना क्या है सोच रखा था
क्या क्या आता गया निगाहों में
खैरियत को भी अपने रोते हैं
दिल लगाया था बेवफाओं में
मंजिलों का भी हमने सोचा था
गर्द उड़ती ही रही राहों में
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X