माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का बड़ा असर: अकेले आउटलुक की 1.50 लाख से अधिक शिकायतें, क्या एआई टूल्स पर भी पड़ा कोई असर?
सार
- आउटलुक को लेकर डेढ लाख से अधिक शिकायतें।
- चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक सेवाओं पर भी असर।
- सर्विस बहाली में जुटी माइक्रोसॉफ्ट।
- शुरुआती सुधार उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

विस्तार
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इस समय एक बड़े ग्लोबल आउटेज का सामना कर रही है, जिसका सबसे ज्यादा असर इसकी ईमेल सेवा आउटलुक पर देखने को मिल रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक, अकेले आउटलुक को लेकर दुनियाभर में 1,50,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे आउटलुक से जुड़ी समस्याओं की रिपोर्ट वैश्विक स्तर पर अपने इस उच्च स्तर तक पहुंच गई थी। इस तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
इस तकनीकी खराबी की वजह से दुनियाभर के लाखों लोगों का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस आउटेज की आंच सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसके सर्वर और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े अन्य बड़े एआई प्लेटफॉर्म्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं।