नभ के झिलमिल आंचल से छन,
उतरी किरणें निष्कंप, अचल,
तरु-पल्लव के झूलों पर सोई,
थीं ओस की बूंदें विमल, सजल।
मृदु मलय-पवन ने छुई तान,
सरिता का उर सहसा जागा,
सोया था जो कलियों में बंध,
वह रूप-गंध का रस जागा।
पक्षी-कुल का कल-कूजन रे!
दिगंत में गूंजा मौन राग,
ओ री अल्हड़, चंचल तितली!
अब छोड़ सुसुप्ति, तू भी जाग।
यह स्वर्ण-रश्मि का नव विहान,
धरती को नव-दुग्ध नहलाता,
चेतन का अनंत संगीत सुनो,
जो कण-कण में है मुस्काता।
मानव! तू मत सीमा में बंध,
इस विराट रूप से नेह लगा,
जो अंतर्जगत में व्याप्त सत्य,
उस शाश्वत ज्योति को हृदय जगा।
— रोहित शर्मा भारद्वाज 'नादिर'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X