सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 9 अक्तूबर अहम तारीख है। एनसीआरटीसी की 67 पदों वाली भर्ती, बीसीपीएल की 21 नियमित गैर-कार्यकारी पदों की भर्ती, मैत्रेयी कॉलेज की 52 गैर-शिक्षण पदों की भर्ती और जेकेएसएसबी की 518 पदों वाली भर्ती में आवेदन का मौका अब खत्म होने वाला है। दूसरी ओर, आईआरसीटीसी में पर्यटन मॉनिटर के छह पदों के लिए 9 अक्तूबर को हैदराबाद/सिकंदराबाद में वॉक-इन इंटरव्यू है।
2 of 8
NCRTC Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
नमो भारत ट्रेन का संचालन करने वाली कंपनी में भर्ती
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम की भर्ती में संचालन एवं रखरखाव से जुड़े 67 पद हैं। इनमें 43 पद सुपरवाइजर-I और 24 पद जूनियर मेंटेनर के हैं। सुपरवाइजर पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री और जूनियर मेंटेनर पदों के लिए संबंधित आईटीआई योग्यता मांगी गई है। अधिकतम आयु सामान्यतः 28 वर्ष है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और चिकित्सकीय फिटनेस के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्तूबर 2026 है। पूरी जानकारी पढ़ें...
3 of 8
Maitreyi College Recruitment 2026
- फोटो : AI Generated
डीयू के किस कॉलेज में नौकरी पाने का मौका?
दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 52 स्थायी पद भरे जाने हैं। इनमें प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, पुस्तकालय परिचर, प्रयोगशाला सहायक और प्रयोगशाला परिचर के पद शामिल हैं। योग्यता पद के अनुसार स्नातकोत्तर से लेकर 12वीं, विज्ञान विषय और संबंधित प्रमाणपत्र तक है। अंतिम तारीख 9 अक्तूबर 2026 या विज्ञापन प्रकाशित होने के दो सप्ताह के भीतर की तारीख, इनमें जो बाद में हो निर्धारित है। इसलिए आवेदन करने से पहले पोर्टल पर प्रदर्शित अंतिम तारीख जरूर देख लें। पूरी जानकारी पढ़ें...
4 of 8
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
जेकेएसएसबी में 518 पदों पर भर्ती
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत 518 पदों पर भर्ती हो रही है। इनमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के कनिष्ठ फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स और विभिन्न तकनीकी पदों के साथ उच्च शिक्षा, कृषि उत्पादन तथा श्रम एवं रोजगार विभाग के पद शामिल हैं। आवेदन केवल जम्मू-कश्मीर के पात्र अधिवासियों के लिए है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 10 सितंबर से शुरू हुए थे और 9 अक्तूबर 2026 कटऑफ/अंतिम तारीख है। चयन वस्तुनिष्ठ लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। पूरी जानकारी पढ़ें...
5 of 8
irctc
- फोटो : AI Generated
आईआरसीटीसी भर्ती
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम के दक्षिण मध्य क्षेत्र में पर्यटन मॉनिटर के छह पद हैं। 9 अक्तूबर 2026 को हैदराबाद/सिकंदराबाद में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू निर्धारित है। पर्यटन में स्नातक या किसी विषय में स्नातक के साथ पर्यटन संबंधी डिप्लोमा/स्नातकोत्तर योग्यता और संबंधित अनुभव मांगा गया है। यह तीन साल की संविदा नियुक्ति है। पूरी जानकारी पढ़ें...