बिहार में कई पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। इन विभिन्न पदों पर निकली रिक्तियों में वेतन मापदंड अलग-अलग हैं। कई पदों के लिए प्रति महीने 50 हजार रुपये तक का वेतन तय किया गया है। इन पदों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड में पढ़िए कहां-कहां निकली हैं ये नौकरियां...
बिहार में निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, सैलरी 50 हजार रुपये
बिहार में 54 पदों पर सरकारी नौकरियां निकली हैं। यहां बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (बीएसएसएस ) ने 54 कार्यकारी सहायक, लेखाकार और विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली हैं।
यहां अकाउंट ऑफिसर (स्टेट) के लिए दो वैकेंसी निकली हैं। इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को प्रति महीने 50 हजार रुपये का वेतन मिलेगा। इसी तरह से दो वैकेंसी अकाउंटेंट के लिए निकली हैं, जिसमें प्रति महीने 25 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा।
बिहार में कार्यकारी सहायक के लिए 12 वैकेंसी निकली हैं। इन पदों पर चयन होने वाले अभ्यर्थी को हर महीने 25 हजार रुपये मिलेंगे। जिले में कार्यकारी सहायक के लिए 38 वैकेंसी निकली हैं जिसमें अभ्यर्थी को प्रति महीने 20 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा।
लेखा अधिकारी (राज्य) पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा टैली सॉफ्टवेयर का ज्ञान भी होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 21 से 37 साल के बीच होनी चाहिए। इसी तरह से लेखाकार (राज्य) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और टैली सॉफ्टवेयर का ज्ञान होना चाहिए।