सरकारी नौकरी की राह तक रहे युवाओं के लिए खुशी की खबर है। जल्दी से ट्राई करें और फायदा उठाएं...
उत्तराखंड के परिवहन विभाग में लंबे समय बंपर भर्तियां निकली हैं। इसके तहत विभाग तकरीबन 500 पदों पर कर्मचारी रखने की तैयारी कर रहा है। साल 2004 के बाद से विभाग के कर्मचारी ढांचे में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। इसलिए बेरोजगारों को नौकरी के अवसर देने के लिए विभाग ने भर्तियां शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक, इसके लिए मुख्यालय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसमें नई भर्ती के साथ ही प्रवर्तन कर्मियों को पदोन्नति के अधिक अवसर देने के लिए विभाग में सब इंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर का नया पद सृजित करने की भी सिफारिश की गई है।
विभाग में एआरटीओ कार्यालयों की संख्या 14 से बढ़कर 18 हो गई है। ढांचे में स्वीकृत 800 पदों के सापेक्ष केवल 550 अधिकारी कर्मचारी ही विभाग में अभी काम कर रहे हैं। जिस तरह से प्रदेश में वाहनों की संख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए प्रवर्तन दलों की चेकिंग का दायरा सीमित हो गया है। विभाग में एआरटीओ के पद सीमित हैं, ऐसे में तहसील स्तर पर प्रवर्तन दलों की कमान इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को देनी प्रस्तावित की गई है।
विभाग इसके लिए इंस्पेक्टर का नया पद सृजित करने जा रहा। इससे विभाग में प्रवर्तन सिपाहियों के सामने पदोन्नति के रास्ते भी खुलेंगे। इस नए कार्य में कई चरणों में एंट्री करनी होती है इसके लिए भी नए कर्मचारियों की जरूरत है।