फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2.37 करोड़ आवेदकों में से ऐसे भरे जाएंगे रेलवे के 90 हजार पद, जान लें पूरी भर्ती प्रक्रिया

Wed, 25 Apr 2018 05:16 PM IST
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies exam full process and result in march 2019
indian railway

RRB Recruitment 2018 : भारतीय रेलवे में निकली 90 हजार भर्तियों के लिए कुल सवा तीन करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से परीक्षा शुल्क का भुगतान करने वाले 2.37 करोड़ अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। देखा जाए तो करीब 1 करोड़ आवेदन रद्द हुए हैं। इसकी खास बात यह है कि इस परीक्षा के साक्षात्कार नहीं होंगे और पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए आंसर की को अपलोड किया जाएगा।

indian railway 90000 vacancies exam full process and result in march 2019
indian railway

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी खुद इस परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि परीक्षा को लीक प्रूफ रखने के लिए कई तरह के उपाय किए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए करीब एक हजार प्रश्नपत्र तैयार किए गए हैं। सभी पदों के लिए दो चरण में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा अगस्त तक होगी। हालांकि अंतिम परिणाम की घोषणा अगले साल मार्च में की जाएगी। 

indian railway 90000 vacancies exam full process and result in march 2019
indian railway

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें महज चंद घंटों में परिणाम आ जाएंगे। पहले परीक्षा की प्रक्रिया में करीब दो महीने का वक्त लगता था। मंत्रालय का कहना है कि इस परीक्षा से करीब 10 लाख पेड़ों को बचाया जाएगा। यदि पारंपरिक तरीके से परीक्षा होती तो इतने कागज के लिए दस लाख पेड़ कुर्बान हो जाते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway 90000 vacancies exam full process and result in march 2019
indian railway

मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा से पहले आवेदकों को एक मॉक टेस्ट का मौका दिया जाएगा, ताकि वह पूरी प्रक्रिया से परिचित हो सकें। उसका कहना है कि ऑनलाइन परीक्षा से आवेदकों की यह चिंता भी दूर हो जाएगी कि उनकी फाइल जमा हुई या नहीं। इतना ही नहीं यदि आवेदकों को लगता है कि उसका उत्तर गलत हो गया है तो वह उसे सही भी कर सकता है। आवेदकों को भर्ती के विभिन्न चरणों में एसएमएस और ईमेल के जरिये अलर्ट भी भेजे जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed