फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs: साल के आखिरी दिन में इन सात भर्तियों के लिए करें आवेदन; 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए मौका

Tue, 31 Dec 2024 03:55 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 03:55 PM IST
सार

December 2024 Jobs: सरकारी नौकरी (Government Jobs) पाना देश के ज्यादातर युवाओं का सपना है। अगर आपकी भी चाह सरकारी जॉब पाने की है, तो आप साल 2024 के खत्म होने से पहले यहां बताई सात भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
December 2024 Jobs: Apply for these 7 recruitment, Including MPESB, UPPSC, SBI Clerk and other vacancies
सरकारी नौकरी (Government Jobs) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Sarkari Naukri 2024: वर्ष 2024 का आज आखिरी दिन है। देश में लाखों लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। वर्ष 2024 के आखिरी दो महीनों में कई शानदार भर्तियां निकलीं। यहां ऐसी ही सात भर्तियां बताई गई हैं, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए हैं।

December 2024 Jobs: Apply for these 7 recruitment, Including MPESB, UPPSC, SBI Clerk and other vacancies
MPESB Nursing officer Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

MPESB Nursing officer Recruitment: नर्सिंग अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप 5 के तहत नर्सिंग ऑफिसर, स्टॉफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, स्पीच थेरेपिस्ट, ईईजी टेक्नीशियन सहित कुल 1,170 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 13 जनवरी, 2025 तक आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2025 से किया जाएगा। आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के लिए 500 और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों पर निकली बंपर भर्ती, पंजीकरण शुरू
December 2024 Jobs: Apply for these 7 recruitment, Including MPESB, UPPSC, SBI Clerk and other vacancies
NMC Recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NMC Recruitment 2025: नागपुर नगर निगम में इंजीनियरिंग, नर्सिंग वालों के लिए नौकरी

नागपुर नगर निगम ने जूनियर इंजीनियर, सिविल इंजीनियरिंग सहायक, नर्स, वृक्ष अधिकारी के कुल 245 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सिविल इंजीनियर सहायक के लिए 150 पद, नर्स के लिए 52 पद, जूनियर इंजीनियर के लिए 39 और वृक्ष अधिकारी के लिए 4 पद शामिल हैं। सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री, डिप्लोमा, जीएनएम और वनस्पति विज्ञान में डिग्री वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने पर 25,500 से लेकर 1,22,800 रुपये तक वेतन निर्धारित है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


यह भी पढ़ें: एनएमसी नागपुर में इंजीनियर के पदों पर भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन; जानें रिक्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन
December 2024 Jobs: Apply for these 7 recruitment, Including MPESB, UPPSC, SBI Clerk and other vacancies
भारतीय सेना का सिक्किम में अभ्यास प्रशिक्षण। - फोटो : ANI

DGEME Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में आईटीआई-डिप्लोमा वालों के लिए 625 पदों पर भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स महानिदेशालय (DG EME) ने भारतीय सेना में ग्रुप सी के 625 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें फार्मासिस्ट, फायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC), फिटर, ट्रेड्समैन मेट और अन्य पद शामिल हैं। यदि आपके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा प्रमाणपत्र है, तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


यह भी पढ़ें: आईटीआई-डिप्लोमा वालों के लिए भारतीय सेना में भर्ती; 625 पदों के लिए जल्द भरें फॉर्म
 
विज्ञापन
December 2024 Jobs: Apply for these 7 recruitment, Including MPESB, UPPSC, SBI Clerk and other vacancies
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala

Banking Jobs: बैंक में विशेषज्ञ अधिकारी के करीब 1400 पदों पर भर्ती

अगर आपकी इच्छा बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की है, तो आप इन तीन बैंकों की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI SO Recruitment 2024) ने 62, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB SO Recruitment 2024) ने 1,267 और यूको बैंक (UCB SO Recruitment 2024) ने 68 पदों पर भर्ती निकाली है। इस प्रकार तीनों बैंकों की रिक्तियां मिलाकर विशेषज्ञ अधिकारी के कुल 1,397 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्रता मानदंड ग्रेजुएश और पोस्ट ग्रेजुएशन है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें...


यह भी पढ़ें: बैंकिंग-टीचिंग सहित कई विभागों में ढेरों सरकारी नौकरियां, देखें सात बड़ी भर्तियों की सूची
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed