कई महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा नजदीक है। इसलिए लाखों युवा दिन-रात एक कर रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा किताबें, ऑनलाइन मॉक टेस्ट और स्पीड टेस्ट का भी सहारा ले रहे हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में कंप्यूटर ज्ञान की अहम भूमिका होती है।
परीक्षा में कंप्यूटर को लेकर पूछे जाते हैं ये 30 सवाल, क्या आपके पास हैंं जवाब?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्न: फाइबर ऑप्टिकल केबिल का व्यास किस यूनिट में मापा जाता है?
उत्तर: माइक्रान्स
प्रश्न: एसएमपीएस का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: स्विच्ड मोड पॉवर सप्लाई
प्रश्न: कंप्यूटर वायरस साधारणतया स्वयं को दूसरे कंप्यूटर के प्रोग्राम से अटैच कर लेता है, यह प्रोग्राम जाना जाता है?
उत्तर: होस्ट प्रोग्राम के रूप में
प्रश्न: हार्ड डिस्क दोनों तरफ से कोटेड होती है?
उत्तर: मैग्नेटिक मेटालिक ऑक्साइड से
प्रश्न: किसी कंप्यूटर को चालू करने के लिए निर्देश कहां सुरक्षित रहते हैं?
उत्तर: रोम (ROM)
प्रश्न: सेलरोन, पेंटियम और कोरक्रम किसके प्रारूप है?
उत्तर: कंप्यूटर प्रोसेसर के
प्रश्न: ऐसी युक्ती जो आंकड़ों को आवेगों में परिवर्तित करती है तथा उन्हें टर्मिनल से कंप्यूटर को और कंप्यूटर से टर्मिनल को टेलीफोन लाइन से संप्रेषित करती है, वह है?
उत्तर: मोडेग
प्रश्न: एक डिजिटल घड़ी में किस प्रकार का कंप्यूटर हो सकता है?
उत्तर: इम्बेडेड कंप्यूटर
प्रश्न: यूजर द्वारा अपने कार्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले एमएस वर्ड, पेंट आदि सॉफ्टवेयर को कहते हैं?
उत्तर: एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
प्रश्न: कंप्यूटर का इंसानों की तरह व्यवहार करने की धारणा को कहते हैं?
उत्तर: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
प्रश्न: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के जनक कौन हैं?
उत्तर: जॉन मैकार्थी
प्रश्न: ASCII का मतलब है?
उत्तर: अमेरिकन स्टैंडर्ड कोड फॉर इन्फॉर्मेशन इंटरचेंज
प्रश्न: सीपीयू एवं मुख्य स्मृति के बीच अत्यधिक तेज, छोटे आकार की मैमोरी होती है?
उत्तर: कैश मैमोरी
प्रश्न: ब्राउसिंग वेबसाइट में कौन-सा प्रोटोकॉल उपयोग किया जाता है?
उत्तर: HTTP (हाइपर टेक्स्ट ट्रांसफर प्रोटोकॉल)
प्रश्न: बाउंस मेल है?
उत्तर: ईमेल नहीं पहुंचा, रेसिपेंट सर्वर ने मेल को वापस भेज दिया है।
कमेंट
कमेंट X