चंडीगढ़ नगर निगम ने अधिसूचना जारी कर अपने विभिन्न विभागों में 172 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार 8 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें इससे पहले वर्ष 2010 में चंडीगढ़ नगर निगम में जूनियर इंजीनियर, सब इंस्पेक्टर, क्लर्क, फायरमैन सहित 172 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अभियान चलाया गया था। अब एक दशक बाद चंडीगढ़ नगर निगम ने भर्ती अधिसूचना जारी की है। इसलिए अभ्यर्थी यह मौका हाथ से जाने न दें और अगली स्लाइड पर जाकर इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि की जानकारी हासिल करें।
Chandigarh MC Recruitment 2021: 10 वर्ष बाद चंडीगढ़ नगर निगम में निकली बंपर नौकरियां
पदों का विवरण
कुल पद - 172
- फायरमैन - 81
- क्लर्क - 41
- सब इंस्पेक्टर (इंफ) - 06
- ड्राफ्ट्समैन - 06
- स्टैनो टाईपिस्ट - 05
- डाटा एंट्री ऑपरेटर - 05
- जूनियर इंजीनियर (जन स्वास्थ्य) - 05
- जूनियर इंजीनियर (सिविल) - 04
- ड्राइवर - 04
- जूनियर ड्राफ्ट्समैन - 03
- बागवानी सुपरवाइजर - 02
- जूनियर इंजीनियर (विद्युत) - 02
- जूनियर इंजीनियर (बागवानी) - 02
- एसडीई (हॉर्ट.) - 02
- अकाउंटेंट - 02
- कंप्यूटर प्रोग्रामर - 01
- लॉ ऑफिसर - 01
- स्टेशन फायर अधिकारी - 01
- पटवारी - 01
- एसडीई (सिविल) - 01
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 8 अप्रैल, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 3 मई, 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 5 मई 2021
यह भी पढ़ें - काम की खबर : न्यू वेज कोड लागू हुआ तो आम कर्मचारियों के इन हैंड सैलरी में आएगी कमी
चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। यह परीक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाएगी।
वेतन - चयनित अभ्यर्थियों को 5910 रुपये से 39100 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरियां : कृषि विभाग में 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर स्नातक करें आवेदन