फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB Recruitment 2021 Apply for 2311 vacancies for various posts

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड: 23 सौ से ज्यादा नौकरियां, 12 अप्रैल से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

Wed, 31 Mar 2021 02:06 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 31 Mar 2021 02:06 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने 2311 पदों पर नौकरियां निकाली हैं।
इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी।

विज्ञापन
JKSSB Recruitment 2021 Apply for 2311 vacancies for various posts
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कई पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से इन नौकरियों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 23 सौ से ज्यादा है। ये रिक्तियां विभिन्न पदों के लिए है जिनके लिए आवेदन की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jkssb.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ये रिक्तियां स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग, राजस्व विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग,  न्याय और संसदीय कार्य विभाग और कौशल विकास विभाग इत्यादी की हैं।

विज्ञापन


पदों का विवरण
जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने कुल 2311 पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों का विवरण नीचे है।
-स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग: 1444 पद
-राजस्व विभाग: 528 पद
-फूलों की खेती, उद्यान और उद्यान विभाग: 4 पद
-सामान्य प्रशासन विभाग: 52 पद
-सहकारिता विभाग विभाग: 256 पद
-कानून, न्याय और संसदीय कार्य विभाग: 21 पद
-कौशल विकास विभाग: 6 पद


महत्वपूर्ण तिथि
-आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत- 12 अप्रैल
- आवेदन की आखिरी तारीख- 12 मई

इन नौकरियों के लिए ओपन मेरिट और सरकारी सेवा कर रहे आवेदक के लिए 40 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। दिव्यांग के लिए 42, पूर्व सैनिक कोटे के लिए 48 जबकि अन्य सभी आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की आयु सीमा 43 वर्ष रखी गई है। बारहवीं पास अभ्यर्थी, आईटीआई, स्नातक, बीएड, बीएससी पास अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों में चयन लिखित / कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed