फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी नौकरियां : कृषि विभाग में 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 10वीं पास से लेकर स्नातक करें आवेदन

Wed, 31 Mar 2021 02:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 : Agriculture Department Gauhati University Assam Recruitment 2021 Online Application Re opened For 1837 Various Posts
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

कृषि विभाग और कृषि क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने के लिए इच्छुक तैयार हो जाएं। असम के गोहाटी (गुवाहाटी) विश्वविद्यालय के कृषि विभाग ने 1800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती विश्वविद्यालय के कृषि विभाग के तहत की जाएगी।


विभाग की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय के कृषि विभाग की ओर से कृषि विस्तार सहायक, जूनियर सहायक, आशुलिपिक, स्टेनो-टाइपिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, पीआई / एफआई / एफएस / कंप्यूटर, मैकेनिक, जीआर- IV पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कृषि विभाग, गोहाटी विश्वविद्यालय, असम में इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगी। इस भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 1837 है। 
 

Sarkari Naukri 2021 : Agriculture Department Gauhati University Assam Recruitment 2021 Online Application Re opened For 1837 Various Posts
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

पदों का विवरण

पद का नाम रिक्ति संख्या
कृषि विस्तार सहायक 1581
जूनियर सहायक (मुख्यालय) 47
जूनियर सहायक (जिला स्तर) 153
आशुलिपिक 8
स्टेनो-टाइपिस्ट 5
इलेक्ट्रीशियन 4
पीआई / एफआई / एफएस / कंप्यूटर 24
मैकेनिक 6
जीआर- IV 9
कुल पद 1837

Sarkari Naukri 2021 : Agriculture Department Gauhati University Assam Recruitment 2021 Online Application Re opened For 1837 Various Posts
सरकारी नौकरी - फोटो : source

शैक्षणिक योग्यता

  1. कृषि विस्तार सहायक : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से किसी भी विषय में से 12वीं पास। उन उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी जो साइंस स्ट्रीम में उत्तीर्ण हैं और ग्रामीण बैक ग्राउंड से संबंध रखते हैं। 
  2. कनिष्ठ सहायक (मुख्यालय) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक।
  3. कनिष्ठ सहायक (जिला स्तर) : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक।
  4. आशुलिपिक : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक।
  5. स्टेनो-टाइपिस्ट : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से किसी भी संकाय में 10वीं उत्तीर्ण।
  6. इलेक्ट्रीशियन : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से किसी भी संकाय में 10वीं उत्तीर्ण।
  7. पीआई / एफआई / एफएस / कंप्यूटर : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / संस्थान से संबंधित संकाय में 12वीं उत्तीर्ण।
  8. मैकेनिक : किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद / विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में उत्तीर्ण
  9. जीआर- IV : किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल बोर्ड से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 : Agriculture Department Gauhati University Assam Recruitment 2021 Online Application Re opened For 1837 Various Posts
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 22 मार्च ,2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 05 अप्रैल, 2021
आयु सीमा 
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का उम्र 18 वर्ष होना जरूरी है। जबकि अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

ऐसे करें आवेदन
कृषि विभाग, असम के आधिकारिक वेबसाइट gauhati.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहां सीधा लिंक दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed