{"_id":"5b18e62d4f1c1bac6e8b68d4","slug":"chandigarh-indian-army-recruitment-in-patiala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए Indian Army में भर्ती होने का मौका, देखें कहां और कैसे करें अप्लाई","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
युवाओं के लिए Indian Army में भर्ती होने का मौका, देखें कहां और कैसे करें अप्लाई
Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
indian army
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। एक क्लिक करके यहां देखिए जानकारी और जल्दी से अप्लाई कीजिए। भारतीय सेना के भर्ती कार्यालय, पटियाला की ओर से भारतीय सेना में विभिन्न वर्गों की भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।
2 of 5
भारतीय सेना
भर्ती रैली 1 से 13 अगस्त तक होगी। इसमें पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवक हिस्सा ले सकते हैं। सेना भर्ती निदेशक कर्नल अनिल एम वर्गीस ने बताया कि इच्छुक नौजवानों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in पर करा सकते हैं।
3 of 5
भारतीय सेना
कर्नल अनिल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई तक होंगे। भर्ती सिपाही जनरल डयूटी, तकनीकी, क्लर्क, एसकेटी की होगी। पटियाला-संगरूर रोड स्थित फ्लाइंग क्लब पटियाला के सामने पटियाला मिल्ट्री स्टेशन के खुले मैदान में इस रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय सेना
कर्नल ने बताया कि इस बार सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल ( एसकेटी) और सिपाही ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र लेजर प्रिंटर पर निकलवाकर अपने दस्तावेजों की तस्दीक शुदा दो-दो कापियों व 20 फोटो सहित रिहायश, जाति, धर्म, आचरण, कुँआरा, पूर्व सैनिकों के साथ संबंध वाले सर्टिफिकेट रैली वाली जगह पर लेकर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
indian army
भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को अपने खाने-पीने के लिए जरूरी वस्तुओं को साथ लेकर आने की सलाह दी है। मोबाइल साथ नहीं लाया जा सकेगा। सेना में भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर ही की जाती है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत न दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।