फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती होने का मौका, 10वीं पास हैं तो कराएं रजिस्ट्रेशन...दो नई शर्तों के साथ मिलेगी नौकरी

Thu, 12 Jul 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 12 Jul 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh, Indian Army Recruitment from 1 August till 13 August, Recruitment Rules
indian army - फोटो : Amar ujala
युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका है। 10वीं और 12वीं पास हैं तो जल्दी से रजिस्ट्रेशन कराएं, बस दो दिन हैं आपके पास। वहीं इस बार आर्मी में नौकरी कई नई शर्तों के साथ मिलेगी। पूरी नहीं की तो भूल जाना जॉब।
Chandigarh, Indian Army Recruitment from 1 August till 13 August, Recruitment Rules
भारतीय सेना
1 से 13 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पटियाला, संगरूर, मानसा, बरनाला और फतेहगढ़ साहिब के युवक हिस्सा ले सकते हैं। सेना भर्ती निदेशक कर्नल अनिल एम वर्गीस ने बताया कि 15 जुलाई तक नौजवान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in पर करा सकते हैं। कर्नल अनिल ने बताया कि इस बार सिपाही जनरल ड्यूटी, सिपाही तकनीकी, सिपाही क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल ( एसकेटी) और सिपाही ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी।
Chandigarh, Indian Army Recruitment from 1 August till 13 August, Recruitment Rules
भारतीय सेना
पटियाला-संगरूर रोड स्थित फ्लाइंग क्लब पटियाला के सामने पटियाला मिल्ट्री स्टेशन के खुले मैदान में इस रैली का आयोजन किया जाएगा। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र लेजर प्रिंटर पर निकलवाकर अपने दस्तावेजों की तस्दीक शुदा दो-दो कापियों व 20 फोटो सहित रिहायश, जाति, धर्म, आचरण, कुँआरा, पूर्व सैनिकों के साथ संबंध वाले सर्टिफिकेट रैली वाली जगह पर लेकर आएंगे।  उम्मीदवारों को अपने खाने-पीने के लिए जरूरी वस्तुओं को साथ लेकर आने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, Indian Army Recruitment from 1 August till 13 August, Recruitment Rules
भारतीय सेना - फोटो : SELF
मोबाइल साथ नहीं लाया जा सकेगा। भर्ती बिल्कुल मुफ्त और केवल मेरिट पर ही की जाती है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए किसी को किसी किस्म की रिश्वत न दें। दलालों से सावधान रहें। यह भर्ती पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। टेस्ट में नेगेटिव मार्किंग होगी और इस का नतीजा आर्मी की वेबसाइट पर डाल दिया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0175- 2300013 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Chandigarh, Indian Army Recruitment from 1 August till 13 August, Recruitment Rules
Indian Army
पिछले कुछ समय से सेना की खुली भर्ती में फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इसको खत्म करने के लिए नियमों में जहां कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं, वहीं भर्ती मुख्यालयों को अपने स्तर पर नए कदम लागू करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।  इन निर्देशों पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं जम्मू स्थित सेना के भर्ती कार्यालयों ने काम करना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में अब खुली भर्ती में भाग लेने वाले फिजिकल टेस्ट से पहले युवाओं की कलाई पर पट्टा बांधा जाएगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed